दिल्ली एयरपोर्ट के रनवे पर स्पाइसजेट और आकासा एयर के बीच हुई भिड़ंत, बाल-बाल बचे यात्री

Sandesh Wahak Digital Desk: देश की राजधानी दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (IGI) एयरपोर्ट पर गुरुवार को एक बड़ा विमान हादसा टल गया। रनवे के पास टैक्सींग के दौरान स्पाइसजेट (SpiceJet) और आकासा एयर (Akasa Air) के दो विमान आपस में टकरा गए। गनीमत यह रही कि इस टक्कर में किसी भी यात्री या क्रू मेंबर को चोट नहीं आई है, हालांकि दोनों विमानों को काफी नुकसान पहुंचा है।

जानकारी के अनुसार, स्पाइसजेट का विमान (Boeing 737-700) टैक्सींग कर रहा था, उसी दौरान उसने वहां पहले से खड़े आकासा एयर के विमान को टक्कर मार दी। स्पाइसजेट के विमान का दाहिना विंगलेट (पंख का सिरा) क्षतिग्रस्त हो गया है। आकासा एयर के विमान के पिछले हिस्से (हॉरिजॉन्टल स्टेबलाइजर) को भारी नुकसान पहुंचा है।

आकासा एयर के प्रवक्ता ने बताया कि उनकी फ्लाइट (QP 1406) दिल्ली से हैदराबाद जाने के लिए तैयार थी और अपनी जगह पर खड़ी थी। तभी दूसरी एयरलाइन के विमान ने उसे टक्कर मार दी। घटना के बाद विमान को वापस पार्किंग बे (Parking Bay) में लाया गया। सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया है और उन्हें वैकल्पिक विमान से हैदराबाद भेजने की व्यवस्था की जा रही है।

Also Read: Chandauli News: संजय निषाद का विपक्ष पर हमला, बोले- महिला विरोधी है कांग्रेस और सपा

Get real time updates directly on you device, subscribe now.