भारत में पहली बार टी20 खेलेगा 15 साल का वैभव सूर्यवंशी, आज अफगानिस्तान से मुकाबला

India Afghanistan T20 series: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का आगाज रविवार, 13 सितंबर से होने जा रहा है। सीरीज के सभी मुकाबले दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे। इस सीरीज की खास बात यह है कि भारत में मुकाबले होने के बावजूद मेजबानी अफगानिस्तान कर रहा है।

भारत में पहली बार टी20 इंटरनेशनल

इस सीरीज में एक बार फिर 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर सबकी नजरें रहेंगी। वैभव ने जुलाई 2026 में इंग्लैंड के खिलाफ अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था। हालांकि, अफगानिस्तान के खिलाफ पहला टी20 उनके लिए भारतीय सरजमीं पर पहला इंटरनेशनल मुकाबला होगा।

वैभव ने अब तक 6 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। इसमें उन्होंने 32.16 की औसत से 193 रन बनाए हैं। उनके नाम दो अर्धशतक भी दर्ज हैं।

घरेलू मैदानों पर वैभव का तूफानी रिकॉर्ड

भारत में खेले गए 30 टी20 मुकाबलों में वैभव ने 42.68 की औसत से 1238 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 211.98 का रहा है। इस दौरान उन्होंने तीन शतक और छह अर्धशतक लगाए हैं। इनमें दो शतक आईपीएल और एक शतक सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में आया।

कब शुरू होगा पहला मुकाबला

भारत-अफगानिस्तान पहला टी20 रविवार शाम 7:30 बजे शुरू होगा। टॉस शाम 7 बजे होगा। सीरीज के लिए संजू सैमसन का भी चयन हुआ है। वह 2026 टी20 वर्ल्ड कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभा चुके हैं। अब देखना होगा कि टीम मैनेजमेंट उन्हें मौका देता है या नहीं और अगर खेलते हैं तो उनकी बल्लेबाजी की जगह क्या होगी।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.