IPL 2026 Points Table Update: टॉप-3 में कांटे की लड़ाई, नीचे की टीमों में मची हड़कंप
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
Trending
Sandesh Wahak Digital Desk: आईपीएल 2026 का रोमांच अपने चरम पर है और पॉइंट्स टेबल में नंबर-1 की रेस बेहद दिलचस्प होती जा रही है।
कुछ साल पहले तक लीग की सबसे ज्यादा ट्रोल की जाने वाली टीमें आज टूर्नामेंट की सबसे मजबूत दावेदार बनकर उभरी हैं।
पंजाब किंग्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स के बीच टॉप पोजिशन को लेकर कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है।
गुरुवार, 16 अप्रैल को खेले गए आईपीएल 2026 के 24वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स आमने-सामने थीं।
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मैच में मेजबान टीम को जीत की उम्मीद थी, लेकिन नतीजा उसके उलट रहा।
क्विंटन डी कॉक के शानदार शतक के बावजूद मुंबई पहले बल्लेबाजी करते हुए 195 रन ही बना सकी। जवाब में पंजाब ने इस लक्ष्य को महज 16.3 ओवर में हासिल कर 7 विकेट से मुकाबला जीत लिया।
अर्शदीप सिंह, प्रभसिमरन सिंह और कप्तान श्रेयस अय्यर के दमदार प्रदर्शन से पंजाब किंग्स ने न सिर्फ मुकाबला जीता, बल्कि पॉइंट्स टेबल में भी शीर्ष स्थान हासिल कर लिया।
पंजाब ने लक्ष्य 21 गेंद शेष रहते पूरा किया, जिससे उसका नेट रन रेट और मजबूत हुआ। इस जीत के साथ पंजाब के 5 मैचों में 4 जीत के बाद 9 अंक हो गए हैं।
जबकि एक मैच बारिश के कारण रद्द हुआ था। खास बात यह है कि पंजाब अभी तक एक भी मैच नहीं हारी है।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 5 मैचों में 8 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है, जबकि राजस्थान रॉयल्स भी समान अंकों के साथ तीसरे नंबर पर बनी हुई है।
दोनों टीमों के बीच अंतर सिर्फ नेट रन रेट का है। प्लेऑफ की दौड़ में चौथे स्थान पर फिलहाल सनराइजर्स हैदराबाद मौजूद है।
लगातार चौथी हार झेलने के बाद मुंबई इंडियंस 5 मैचों में सिर्फ 2 अंकों के साथ नौवें पायदान पर फिसल गई है।
उससे भी खराब स्थिति कोलकाता नाइट राइडर्स की है, जो 5 मैच खेलने के बावजूद एक भी जीत दर्ज नहीं कर पाई है और सिर्फ 1 अंक के साथ आखिरी स्थान पर है।
इनके बीच मिड-टेबल में दिल्ली कैपिटल्स, गुजरात टाइटंस, लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स 4-4 अंकों के साथ क्रमशः पांचवें से आठवें स्थान पर हैं, जहां नेट रन रेट ही उनकी पोजिशन तय कर रहा है।
कुल मिलाकर, आईपीएल 2026 की पॉइंट्स टेबल हर मैच के साथ नया रंग दिखा रही है और आने वाले मुकाबलों में टॉप-4 की यह जंग और भी रोमांचक होने वाली है।
Also Read: इकाना में लखनऊ और गुजरात की टक्कर, गिल ने जीता टॉस, पंत और मार्श सस्ते में आउट
Get real time updates directly on you device, subscribe now.