IPL 2026: ‘तुम जहरीले हो…’, ललित मोदी का संजीव गोयनका पर तीखा हमला, सोशल मीडिया पर मचा बवाल
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
Trending
Sandesh Wahak Digital Desk: आईपीएल के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी और लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका के बीच सोशल मीडिया पर जुबानी जंग एक बार फिर तेज हो गई है।
इस बार ललित मोदी ने संजीव गोयनका पर बेहद तीखा हमला बोलते हुए उन्हें “जहरीला” तक करार दे दिया।
आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स को अपने पहले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा।
इस हार के बाद संजीव गोयनका ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर टीम का हौसला बढ़ाते हुए लिखा कि सीजन लंबा है और उन्हें कप्तान व टीम पर पूरा भरोसा है।
संजीव गोयनका के इसी पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए ललित मोदी भड़क गए। उन्होंने गोयनका को टैग करते हुए लिखा कि वह आईपीएल की छवि को नुकसान पहुंचा रहे हैं और उन्हें खेल से दूर रहना चाहिए।

ललित मोदी ने यहां तक कह दिया कि संजीव गोयनका “खेल, उसके फैंस और खिलाड़ियों के लिए जहर” हैं।
अपने पोस्ट में ललित मोदी ने लिखा, “आप खेल, इसकी गरिमा, इसके परिवेश, इसके प्रशंसकों और सबसे जरूरी खिलाड़ियों के लिए जहरीले हैं। आप अपनी फैक्ट्रियों तक सीमित रहिए। आप मेरे रिश्तेदार हैं, लेकिन खेल सबसे पहले आता है।”
यह पहली बार नहीं है जब ललित मोदी ने संजीव गोयनका पर हमला बोला हो। इससे पहले भी वह उन्हें सोशल मीडिया पर “जोकर” कह चुके हैं।
दोनों के बीच यह विवाद अब सार्वजनिक मंच पर लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है।
ललित मोदी के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई है। कुछ यूजर्स इसे निजी नाराजगी बता रहे हैं, तो कुछ इसे आईपीएल और फ्रेंचाइजी मालिकों की भूमिका से जोड़कर देख रहे हैं।
फिलहाल, इस पूरे विवाद पर संजीव गोयनका या लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
Also Read: IPL 2026: ‘मेरी सफलता से जलते हैं…’, KKR की हार के बाद कप्तान रहाणे का पलटवार
Get real time updates directly on you device, subscribe now.