King New Poster: शाहरुख खान का खूंखार लुक जारी, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
Bollywood News: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की आगामी फिल्म ‘किंग’ को लेकर दर्शकों का उत्साह बढ़ गया है।
मेकर्स ने फिल्म का नया पोस्टर जारी किया है, जिसमें शाहरुख का दमदार और एक्शन से भरपूर लुक नजर आ रहा है। पोस्टर के साथ अभिनेता ने लिखा, “आज फिर याद आया… कातिल नहीं, आशिक हूं।”
पोस्टर में शाहरुख खान आग और धुएं से भरी लोकेशन के बीच खड़े दिखाई दे रहे हैं। उनके चेहरे पर चोट के निशान हैं।
हाथ में रिवॉल्वर और मुंह में लाल गुलाब उनके किरदार को अलग अंदाज दे रहे हैं। इस लुक के सामने आने के बाद फिल्म को लेकर प्रशंसकों की उत्सुकता बढ़ गई है।
सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं निर्देशन
‘किंग’ का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं। फिल्म में शाहरुख खान के साथ सुहाना खान, अभिषेक बच्चन, अभय वर्मा, अनिल कपूर और दीपिका पादुकोण सहित कई कलाकार नजर आएंगे।
इस फिल्म के जरिए सुहाना खान बड़े पर्दे पर अपना थिएट्रिकल डेब्यू करेंगी।
क्रिसमस पर रिलीज होगी फिल्म
फिल्म ‘किंग’ 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। साल 2023 में ‘पठान’ और ‘जवान’ की सफलता के बाद शाहरुख खान की इस फिल्म से भी दर्शकों को काफी उम्मीदें हैं।
अब देखना होगा कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन करती है।
Also Read: 80 दिन बाद भी बॉक्स ऑफिस पर कायम ‘हनुमान अंश’, रणबीर कपूर की फिल्म को छोड़ा पीछे

