रामदेव ने ओवैसी को यूपी के लिए बताया जरूरी, बोले- वोटों का बिखराव योगी आदित्यनाथ को दिलाएगा सियासी मजबूती

Sambhal News: योग गुरु बाबा रामदेव ने आगामी 2027 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों को लेकर एक बड़ा राजनीतिक आकलन पेश किया है। AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी के अब्दुल की सरकार वाले बयान पर टिप्पणी करते हुए रामदेव ने कहा कि ओवैसी का UP की राजनीति में सक्रिय रहना मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए फायदेमंद रहेगा। उनके मुताबिक, विपक्षी वोटों का बंटवारा भाजपा और मुख्यमंत्री योगी की स्थिति को और मजबूत करेगा। जब उनसे योगी आदित्यनाथ के तीसरे कार्यकाल के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि देश में श्रेष्ठ और दिव्य आत्माओं का शासन होना चाहिए।

खरगे को दी मर्यादा में रहने की सलाह

राजनीतिक बयानों में गिरते स्तर पर चिंता जताते हुए बाबा रामदेव ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता पर की गई टिप्पणी की कड़े शब्दों में निंदा की। उन्होंने कहा कि सत्ता पक्ष हो या विपक्ष, किसी को भी परिवार या व्यक्तिगत जीवन पर ओछी बातें नहीं करनी चाहिए। राजनीतिक बहसों में मर्यादा बनी रहनी चाहिए।

संभल में आयोजित प्रांतीय आर्य महासम्मेलन के दौरान सनातन धर्म पर बात करते हुए बाबा रामदेव ने कहा कि ढोंग, पाखंड और अंधविश्वास के कारण धर्म की छवि को नुकसान पहुँच रहा है। कुछ लोग भगवान और शास्त्रों के नाम पर धर्म को बदनाम कर रहे हैं। उन्होंने आपसी वैमनस्य और अंधविश्वास को समाप्त कर सनातन धर्म की मूल प्रतिष्ठा को पुनः स्थापित करने का जोर दिया। राहुल गांधी से जुड़े अदालती मामलों पर उन्होंने कहा कि ये नेताओं के आपसी राजनीतिक मुद्दे हैं।

Also Read: मायावती की नसीहत, बोलीं- नेताओं की विषैली राजनीति से देश की गरिमा पर पड़ रहा बुरा असर

Get real time updates directly on you device, subscribe now.