गुडम्बा पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट का वारंटी राम सिंह को किया गिरफ्तार
Lucknow News: राजधानी लखनऊ की गुडम्बा पुलिस ने रविवार को एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने गैंगस्टर एक्ट के एक पुराने मामले में लंबे समय से फरार चल रहे एक वारंटी अभियुक्त को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है।
पकड़े गए आरोपी की पहचान राम सिंह (पुत्र हनुमान यादव, निवासी ग्राम गुडम्बा) के रूप में हुई है। राम सिंह के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट (धारा 2/3) के तहत मामला दर्ज था। विशेष न्यायाधीश (गैंगस्टर एक्ट) लखनऊ की अदालत ने उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट (NBW) जारी किया था, लेकिन आरोपी कोर्ट में पेश होने के बजाय आदेशों की अवहेलना कर रहा था।
गुडम्बा थाने के उप-निरीक्षक राहुल द्विवेदी और कांस्टेबल अंकित यादव की टीम ने रविवार को आरोपी के पते पर सटीक सूचना के आधार पर दबिश दी। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के दौरान मानवाधिकार आयोग और न्यायालय के सभी दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन किया गया।
Also Read: Jhansi News: किशोरी से दरिंदगी और हत्या के आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ में किया गिरफ्तार

