‘मैडम सरकार बनने दो, CM कोटा से IAS बनवा दूंगा’, मथुरा के सपा नेता की वायरल चैट से सनसनी

Mathura SP Leader Viral WhatsApp Chat: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले मथुरा से सामने आया एक मामला राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है। समाजवादी पार्टी के स्थानीय नेता डॉ. राजन रिजवी (Dr. Rajan Rizvi) की एक कथित WhatsApp चैट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसमें एक महिला की तारीफ करते हुए उन्हें सपा सरकार बनने पर मुख्यमंत्री से कहकर IAS बनवाने की बात कही गई है।

वायरल स्क्रीनशॉट में नेता महिला को ‘कम्प्लीट वुमन’ बताते हुए उनकी सुंदरता और व्यक्तित्व की तारीफ करते हैं। इसके बाद राजनीतिक भविष्य की बात करते हुए उन्हें सरकारी नौकरी से हटकर राजनीति में आगे बढ़ने और सपा की सरकार बनने पर मुख्यमंत्री से सिफारिश कर IAS बनवाने का दावा किया गया है।

चैट में क्या लिखा है?

वायरल संदेश में डॉ. राजन रिजवी ने महिला से पहले अपने किसी पुराने बयान के लिए माफी मांगी है। इसके बाद उन्होंने उनकी तारीफ करते हुए लिखा कि वह खूबसूरत होने के साथ अच्छी सीरत वाली और अपने काम में माहिर हैं।

मैसेज में आगे दावा किया गया है कि अगर वह भविष्य में राजनीति में आगे बढ़ते हैं और सपा की सरकार बनती है तो वह मुख्यमंत्री से कहकर महिला को डेपुटेशन के आधार पर IAS बनवाने की कोशिश करेंगे। संदेश के अंत में उन्होंने महिला से अपने प्रति सकारात्मक सोच रखने और आशीर्वाद देने की अपील भी की है।

हालांकि, वायरल चैट की स्वतंत्र पुष्टि सामने नहीं आई है। इसी वजह से आरोपों को उसी रूप में देखा जाना चाहिए।

Mathura SP Leader Viral WhatsApp Chat

RLD ने सपा पर कसा तंज

मामला सामने आने के बाद राष्ट्रीय लोक दल (RLD) ने समाजवादी पार्टी पर हमला बोला। पार्टी के वरिष्ठ नेता रोहित अग्रवाल ने तंज कसते हुए कहा कि प्रदेश में अभी सपा की सरकार बनी भी नहीं है और उसके नेताओं के ऐसे दावे सामने आ रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर सपा सत्ता में आ गई तो क्या होगा।

अग्रवाल ने यह भी कहा कि IAS जैसी प्रशासनिक सेवाओं में नियुक्ति UPSC और संवैधानिक प्रक्रिया के तहत होती है। ऐसे में किसी नेता द्वारा अपने राजनीतिक प्रभाव से सीधे IAS बनवाने का दावा सवाल खड़े करता है।

वायरल चैट (Mathura SP Leader Viral WhatsApp Chat) के बाद मामला सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक गलियारों तक चर्चा में है और विपक्ष इसे सपा की कार्यशैली पर सवाल उठाने के लिए इस्तेमाल कर रहा है।

Also Read: Gorakhpur News: कक्षा 4 के छात्र ने शिक्षिका की बनाई अश्लील तस्वीर, विद्यालय से किया गया निष्कासित

Get real time updates directly on you device, subscribe now.