MP Board Results 2026: बस कुछ देर में जारी होगा एमपी बोर्ड का रिजल्ट, जानिए कैसे देखें अपनी मार्कशीट
MP Board Results 2026: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) की 10वीं और 12वीं की परीक्षा देने वाले 16 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं का इंतजार आज खत्म होने जा रहा है। बोर्ड आज सुबह 11 बजे आधिकारिक रूप से परिणामों की घोषणा करेगा। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपने निवास ‘समत्व भवन’ से एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बटन दबाकर ऑनलाइन पोर्टल पर नतीजे जारी करेंगे।
16 लाख छात्रों की किस्मत का होगा फैसला
इस वर्ष मध्य प्रदेश बोर्ड की परीक्षाओं में रिकॉर्ड 16 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए थे। 10वीं की परीक्षाएं 11 फरवरी से 3 मार्च तक चली थीं। बोर्ड आज केवल अंक ही नहीं, बल्कि पास प्रतिशत, जिलावार प्रदर्शन, मेरिट लिस्ट और टॉपर्स के नाम भी साझा करेगा।
मार्कशीट डाउनलोड करने का ‘स्टेप-बाय-स्टेप’ तरीका
रिजल्ट जारी होते ही वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक हो सकता है, ऐसे में आप इन आसान स्टेप्स से अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in या mpresults.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए लिंक “MP Board Result 2026” पर क्लिक करें।
- अपनी कक्षा (10वीं या 12वीं) का चयन करें।
- अपना रोल नंबर और मांगी गई अन्य जरूरी जानकारी दर्ज करें।
- ‘सबमिट’ बटन दबाते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर होगा।
- भविष्य के लिए मार्कशीट का प्रिंट आउट जरूर ले लें।
अन्य विकल्प: ऐप और डिजिलॉकर की सुविधा
वेबसाइट के अलावा छात्र डिजिटल माध्यमों का भी उपयोग कर सकते हैं:
मोबाइल ऐप: गूगल प्ले स्टोर से ‘MPBSE Mobile App’ या ‘MP Mobile App’ डाउनलोड कर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
DigiLocker: छात्र अपनी डिजिटल मार्कशीट डिजिलॉकर पर भी सुरक्षित रख सकते हैं।
मार्कशीट पर इन जानकारियों को जरूर चेक करें
रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद छात्र अपनी मार्कशीट पर दी गई इन जानकारियों का मिलान अवश्य कर लें।
छात्र का नाम और रोल नंबर
माता-पिता का नाम
स्कूल का नाम और कोड
विषयवार अंक और कुल प्राप्त अंक
ग्रेड और परिणाम की स्थिति (पास/फेल/सप्लीमेंट्री)
Also Read: UP में 12 साल बाद होगा ‘वेज बोर्ड’ का गठन, योगी सरकार का बड़ा एलान, जानें किसे मिलेगा फायदा

