‘धुरंधर’ की तारीफ, लेकिन ‘शक्तिमान’ में एंट्री नहीं, मुकेश खन्ना ने रणवीर सिंह को क्यों किया रिजेक्ट

Sandesh Wahak Digital Desk: टीवी के आइकॉनिक सुपरहीरो शक्तिमान के फिल्मी वर्जन को लेकर लंबे समय से चर्चाएं जारी हैं।

करीब दो साल पहले इस प्रोजेक्ट की घोषणा हुई थी, लेकिन अब तक इसकी कास्टिंग फाइनल नहीं हो सकी है। इसी बीच शक्तिमान के मूल अभिनेता मुकेश खन्ना ने फिल्म की कास्टिंग को लेकर बड़ा खुलासा किया है।

उन्होंने बताया कि उन्होंने रणवीर सिंह को शक्तिमान के रोल के लिए क्यों रिजेक्ट किया।

मुकेश खन्ना ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा कि रणवीर सिंह बेहतरीन और बेहद एनर्जेटिक अभिनेता हैं। उनकी हालिया फिल्म धुरंधर समेत ‘गली बॉय’ और ‘पद्मावत’ जैसे प्रोजेक्ट्स में उनका काम काबिले-तारीफ रहा है।

बावजूद इसके, शक्तिमान के किरदार के लिए वह रणवीर को उपयुक्त नहीं मानते।

Mukesh Khanna

“सिर्फ एक्टिंग नहीं, चेहरा और छवि भी अहम”

मुकेश खन्ना के मुताबिक, शक्तिमान का किरदार केवल दमदार एक्टिंग से नहीं निभाया जा सकता। इसके लिए एक ऐसा चेहरा चाहिए जो मासूमियत, सादगी और दयालुता को दर्शाए।

उन्होंने कहा कि पहले से बनी स्टार इमेज इस सुपरहीरो की पहचान पर असर डाल सकती है।

करोड़ों के नुकसान की बात

खन्ना ने यह भी खुलासा किया कि इस फैसले की वजह से उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। उनके अनुसार Sony Pictures इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित है और बड़ी रकम देने को तैयार थी।

लेकिन उन्होंने साफ कहा कि वह किसी बड़े स्टार के बजाय एक फ्रेश चेहरे को मौका देना चाहते हैं। उनका मानना है कि शक्तिमान जैसे किरदार के लिए लोकप्रियता से ज्यादा सही व्यक्तित्व जरूरी है।

नए चेहरे की तलाश

मुकेश खन्ना ने संकेत दिए कि अगर अनुमति मिली तो वह देशभर में ऑडिशन कर किसी नए चेहरे को शक्तिमान के रूप में लॉन्च करना चाहेंगे।

उनके मुताबिक, “कोई भी फेमस एक्टर शक्तिमान नहीं बन सकता।”

90 के दशक में शक्तिमान टीवी पर एक सांस्कृतिक प्रतीक बन चुका है। ऐसे में इसके फिल्मी अवतार को लेकर दर्शकों की उम्मीदें भी काफी ऊंची हैं, और मुकेश खन्ना किसी भी तरह का समझौता करने के मूड में नहीं दिखते।

Also Read: इस पंजाबी एक्ट्रेस को डेट कर रहे अर्शदीप सिंह, शादी की अटकलों पर पिता का बयान आया सामने

Get real time updates directly on you device, subscribe now.