सेना के जवान पर सपाइयों के हमले पर बोलीं पूजा पाल, यूपी में फिर शुरू हुआ ल्यारी राज
Kaushambi News: समाजवादी पार्टी की पूर्व नेता और चायल से विधायक पूजा पाल ने अखिलेश यादव और उनकी पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कौशांबी में एक दलित (पाल समाज) बेटी के साथ हुई घटना को लेकर उन्होंने सपा कार्यकर्ताओं पर गंभीर आरोप लगाए और पार्टी की कार्यशैली की तुलना ल्यारी राज (गैंगवार वाले शासन) से कर दी।
पूजा पाल ने बेहद कड़े शब्दों में कहा कि कौशांबी में पाल समाज की एक मासूम बेटी सपा पोषित गुंडों का शिकार हुई है। उन्होंने आरोप लगाया कि इन अपराधियों को सीधे तौर पर समाजवादी पार्टी का संरक्षण प्राप्त है। पूजा पाल ने सवाल उठाते हुए कहा, उस मासूम बिटिया का कसूर बस इतना है कि वह अखिलेश यादव की जाति की नहीं है। सपा के अपराधी अब ओबीसी समाज की दूसरी जातियों को निशाना बना रहे हैं।
2027 चुनाव और ल्यारी राज का खौफ
विधायक ने चेतावनी दी कि जैसे-जैसे 2027 के विधानसभा चुनाव करीब आएंगे, सपा से जुड़े अपराधी गिरोह सक्रिय होकर पिछड़ी जातियों पर हमले तेज करेंगे। उन्होंने हालिया घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा, 12 गांव लालापुर में पाल समाज की महिलाओं के साथ घर में घुसकर मारपीट की गई।
सेना के जवान की पिटाई: बाराबंकी में सपा कार्यकर्ताओं द्वारा एक फौजी को सरेआम पीटने की घटना को उन्होंने गुंडागर्दी की पराकाष्ठा बताया। पूजा पाल का आरोप है कि इन तमाम अपराधों पर अखिलेश यादव की चुप्पी अपराधियों को मौन समर्थन देने जैसी है।
प्रयागराज: विधायक पूजा पाल ने समाजवादी पार्टी पर हमला…
कौशांबी में सपा के गुंडों द्वारा पाल समाज की बेटी के साथ घटना को अंजाम दिया गया-पूजा पाल।
2027 का चुनाव जैसे नजदीक आ रहा है सपा के गुंडों का आतंक बढ़ता जा रहा है-पूजा पाल।
पूरे प्रदेश में सपा समर्थक अपराधियों ने आतंक… pic.twitter.com/MbQcWnH9ND
— Dinesh shukla (Journalist) 🇮🇳 (@Dinehshukla) April 11, 2026
सीएम योगी को बताया धुरंधर
सपा पर हमला बोलने के साथ ही पूजा पाल ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, यह यूपी का सौभाग्य है कि यहाँ योगी आदित्यनाथ जैसा धुरंधर मुख्यमंत्री है। यह सपा के अपराधियों का दुर्भाग्य है कि वे अब बच नहीं पाएंगे।
ना तब झुकी थी, ना अब झुकूंगी
अपने समाज के हक की बात करते हुए पूजा पाल ने साफ कर दिया कि वह इन धमकियों से डरने वाली नहीं हैं। उन्होंने प्रशासन से पीड़ित बेटी को न्याय दिलाने की मांग करते हुए कहा कि उन्होंने पूरी जिंदगी पाल समाज के लिए लड़ाई लड़ी है और इन सपाई गुंडों के सामने वह कभी सिर नहीं झुकाएंगी।
Also Read: Lucknow News: गुडम्बा फायरिंग कांड का ‘वॉन्टेड’ यासीन गाजी गिरफ्तार, कई संगीन मुकदमों में रहा है नाम

