Railway में नौकरी का सुनहरा मौका! खेल कोटा से बिना परीक्षा भर्ती, इतने पदों पर वैकेंसी
Railway Jobs: खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले युवाओं के लिए रेलवे में नौकरी पाने का शानदार अवसर आया है। रेल कोच फैक्ट्री (RCF), कपूरथला ने स्पोर्ट्स कोटा भर्ती 2026-27 के तहत 23 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक खिलाड़ी 14 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
इस भर्ती प्रक्रिया के लिए आवेदन 15 जून 2026 से शुरू हो चुके हैं। रेलवे की इस भर्ती में विभिन्न खेलों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को मौका दिया जाएगा।
योग्यता क्या होनी चाहिए?
पद के अनुसार शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है।
लेवल-1 पदों के लिए उम्मीदवार का 10वीं पास होना जरूरी है। इसके साथ आईटीआई, समकक्ष योग्यता या एनसीवीटी द्वारा जारी एनएसी (NAC) प्रमाणपत्र भी मान्य होगा।
लेवल-2 पदों के लिए 10वीं के साथ संबंधित ट्रेड में आईटीआई या एक्ट अप्रेंटिस प्रमाणपत्र आवश्यक है।
वहीं लेवल-4 और लेवल-5 पदों के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री तथा कंप्यूटर पर हिंदी या अंग्रेजी टाइपिंग का ज्ञान होना जरूरी होगा।
कितनी मिलेगी सैलरी?
चयनित अभ्यर्थियों को रेलवे के नियमानुसार आकर्षक वेतन और अन्य सुविधाएं दी जाएंगी।
लेवल-4/5 पदों के लिए 5200 से 20200 रुपये के वेतनमान के साथ 2400 या 2800 रुपये ग्रेड पे मिलेगा। इसके अलावा डीए, एचआरए समेत अन्य भत्तों का लाभ भी मिलेगा।
कैसे होगा चयन?
इस भर्ती (Railway Recruitment 2026) में कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। उम्मीदवारों का चयन पूरी तरह मेरिट के आधार पर किया जाएगा।
- 50 अंक खेल उपलब्धियों के लिए
40 अंक ट्रायल में प्रदर्शन, खेल कौशल और फिटनेस के लिए
- 10 अंक शैक्षणिक योग्यता के लिए
कुल 100 अंकों के आधार पर अंतिम मेरिट सूची तैयार की जाएगी।
आवेदन शुल्क कितना है?
सामान्य, ओबीसी और अन्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये रखा गया है। ट्रायल में शामिल होने पर बैंक शुल्क काटकर 400 रुपये वापस कर दिए जाएंगे।
वहीं एससी, एसटी, महिला, दिव्यांग, पूर्व सैनिक, अल्पसंख्यक और ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए शुल्क 250 रुपये निर्धारित किया गया है। ट्रायल में भाग लेने पर इनमें से 200 रुपये वापस कर दिए जाएंगे।
कब तक करें आवेदन?
रेल कोच फैक्ट्री कपूरथला (Rail Coach Factory Kapurthala Jobs) की इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है और उम्मीदवार 14 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। खेल के क्षेत्र में उपलब्धियां रखने वाले युवाओं के लिए यह रेलवे में सरकारी नौकरी (Railway Jobs) पाने का बेहतरीन मौका माना जा रहा है।
Also Read: भूखा रहना मंजूर था, लेकिन पढ़ाई छोड़ना नहीं, बिहार के रफीक का विदेश में बजा डंका

