पंडित जी ने बोलने से मना किया, आज मेरा मौन व्रत है, ये वीडियो में बोलते दिखे रवि किशन

Ravi Kishan: भोजपुरी और बॉलीवुड अभिनेता तथा गोरखपुर से भाजपा सांसद रवि किशन एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। इस बार उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वह कहते सुनाई दे रहे हैं, “पंडित जी ने बोलने से मना किया है, आज मौन व्रत है।” हालांकि, यह कहते हुए वह खुद अपना मौन व्रत तोड़ते नजर आते हैं। वीडियो में उनसे क्या सवाल पूछा गया था, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है।

यूजर्स कर रहे तरह-तरह के कमेंट

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कई यूजर्स इस पर मजाकिया टिप्पणियां कर रहे हैं, जबकि कुछ इसे हल्के-फुल्के अंदाज में शेयर कर रहे हैं। हालांकि, यह पहला मौका नहीं है जब रवि किशन का कोई बयान या वीडियो वायरल हुआ हो। गोरखपुर के कई सार्वजनिक कार्यक्रमों में उनके मजाकिया अंदाज और भाषण चर्चा का विषय बन चुके हैं।

पहले भी कई बयान रहे सुर्खियों में

इससे पहले NEET पेपर पर दिए गए उनके बयान को लेकर सोशल मीडिया पर कई मीम्स बने थे। वहीं, एक इंटरव्यू में उन्होंने अपनी गरीबी का जिक्र करते हुए कहा था कि आज भी होटल में सादा खिचड़ी ही ऑर्डर करते हैं और कपड़े लॉन्ड्री में देने में हिचकिचाते हैं। इसके अलावा संसद में महिला शक्ति वंदन बिल पर चर्चा के दौरान उन्होंने कहा था कि वह घर से निकलने से पहले अपनी पत्नी के पैर छूते हैं और अपनी चुनावी जीत का श्रेय भी उन्हें देते हैं। यह बयान भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था।

Also Read: Bareilly News: वाहन चोरों के अंतरराज्यीय गिरोह के 9 शातिर गिरफ्तार, 12 बाइकें बरामद 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.