Bollywood News: सीमा-सोहेल के रिश्ते पर सलमान खान का छलका दर्द, बोले- ‘भाई को टूटते देखा है’
Bollywood News: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान हाल ही में अमेजन प्राइम वीडियो के रियलिटी शो ‘द अलायंस’ के फिनाले वीक में अपने भाई सोहेल खान को सपोर्ट करने पहुंचे।
इस दौरान उन्होंने पहली बार सोहेल खान और पूर्व पत्नी सीमा सचदेव के तलाक पर खुलकर बात की और बताया कि इस रिश्ते के टूटने का असर पूरे परिवार पर पड़ा था।
सलमान खान ने कहा कि शो में सोहेल और सीमा को एक साथ देखकर उन्हें शुरुआत में चिंता थी, लेकिन दोनों ने पूरे सम्मान और गरिमा के साथ स्थिति को संभाला।
उन्होंने बताया कि दोनों ने अपने रिश्ते को बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन परिस्थितियां उनके पक्ष में नहीं रहीं। सलमान के मुताबिक, इस अलगाव ने सोहेल को अंदर से काफी प्रभावित किया और वह लंबे समय तक इससे उबर नहीं पाए।
सीमा के बयान का भी किया जिक्र
सलमान ने सीमा के उस इंटरव्यू का भी जिक्र किया, जिसमें उन्होंने अपनी शादी को “टॉक्सिक” और “नफरत भरा रिश्ता” बताया था।
हालांकि, उन्होंने कहा कि समय के साथ दोनों ने कड़वाहट भुलाकर एक बेहतर रिश्ता कायम किया है।
भाई को दी नई शुरुआत की सलाह
सलमान ने बताया कि सोहेल ने सबसे पहले उन्हें ही सीमा से शादी करने की इच्छा बताई थी। पुरानी यादें साझा करते हुए उन्होंने भाई को आगे बढ़ने और जिंदगी में नई शुरुआत करने की सलाह भी दी।

शो के अंत में सलमान भावुक नजर आए और सोहेल समेत सभी प्रतिभागियों को गले लगाकर विदा ली।
अब सलमान खान के इस भावुक बयान की सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चा हो रही है।

