पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र की पत्नी सत्यवती मिश्रा का निधन, सीएम योगी समेत कई नेताओं ने जताया शोक

Sandesh Wahak Digital Desk: पूर्व राज्यपाल और पूर्व केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र की पत्नी सत्यवती मिश्रा का रविवार को नई दिल्ली में निधन हो गया। इस दुखद खबर की जानकारी खुद कलराज मिश्र ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (ट्विटर) के जरिए साझा की। उन्होंने ईश्वर से अपनी जीवन संगिनी की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। सत्यवती मिश्रा के निधन पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत भारतीय जनता पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

सत्यवती मिश्रा के निधन की खबर मिलते ही राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि देते हुए शोकाकुल परिवार को यह अपार दुख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की। अंडमान-निकोबार के उपराज्यपाल दिनेश शर्मा ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए एक बेहद धर्मपरायण, निष्कपट और हर आगंतुक का सम्मान करने वाली गृहणी के रूप में याद किया।

यूपी भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ईश्वर से पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान देने की कामना की। केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से गहरा दुख जताते हुए कलराज मिश्र और उनके परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं।

Also Read: कानपुर में 5600 करोड़ की साइबर ठगी का खुलासा, दो गिरफ्तार, 65 लाख कैश बरामद

Get real time updates directly on you device, subscribe now.