सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा को दिखाया आईना, बोले- जब केजरीवाल जेल में थे, तब आप कहां थे?
Sandesh Wahak Digital Desk: आम आदमी पार्टी में दरार अब एक गहरी खाई में बदलती नजर आ रही है। राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा द्वारा जारी किए गए भावुक वीडियो संदेश पर पलटवार करते हुए पार्टी के दिग्गज नेता और दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। सौरभ ने राघव चड्ढा की राजनीति को ‘सॉफ्ट पीआर’ करार देते हुए उनकी निष्ठा और निडरता पर कड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।
“डर गया सो मर गया”: सौरभ के 5 कड़े वार
सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा को संबोधित करते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल के सिपाही डरते नहीं हैं, लेकिन राघव के व्यवहार में वह हिम्मत नहीं दिखी।
सौरभ ने तंज कसते हुए कहा कि संसद में समोसे या महंगे खाने की बात करना कोई बड़ी राजनीति नहीं है। देश के बड़े मुद्दों और चुनाव में वोट काटे जाने जैसे गंभीर विषयों पर राघव खामोश रहे।
भारद्वाज ने खुलासा किया कि जब विपक्षी दल चुनाव आयोग (CEC) के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाना चाहते थे, तब राघव ने ही उन्हें साइन करने से रोका। उन्होंने वॉकआउट में भी साथ नहीं दिया।
Just saw ur video Raghav bhai.
I just want to say – “जो डर गया, समझो मर गया” pic.twitter.com/cgXN9cI4aG— Saurabh Bharadwaj (@Saurabh_MLAgk) April 3, 2026
“आप पंजाब से आते हैं, लेकिन वहां के मुद्दे उठाने से डरते हैं।” सौरभ ने गुजरात में 160 कार्यकर्ताओं पर हुई एफआईआर और गिरफ्तारी पर भी राघव की चुप्पी को आड़े हाथों लिया।
सबसे बड़ा हमला करते हुए सौरभ ने कहा, “जब मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को झूठे केस में गिरफ्तार किया गया और हमारे नेता जेल में थे, तब आप देश में नहीं थे। आप कहीं जाकर छिप गए थे।”
सौरभ ने आरोप लगाया कि राघव के ‘सॉफ्ट’ स्टैंड की वजह से ही कल से बीजेपी सोशल मीडिया पर उन्हें सपोर्ट कर रही है। उन्होंने राघव से पूछा— “सोचिए, आप कहां से चले थे और अब कहां आ गए?”
क्या अब भी मिल सकती है माफी?
सौरभ भारद्वाज के तेवरों से साफ है कि पार्टी आलाकमान राघव चड्ढा के पिछले कुछ समय के आचरण से काफी नाराज है। राघव ने अपने वीडियो में खुद को जनता का सेवक बताया था, लेकिन सौरभ ने उन्हें याद दिलाया कि “निडर राजनीति” ही आप की पहचान है, जो उनके भाषणों से गायब है।
Also Read: ‘खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं हूं’, पद से हटने के बाद राघव चड्ढा का अपनी ही पार्टी पर बड़ा हमला

