AAP में ‘दरार’ अब ‘आर-पार’, संजय सिंह का राघव चड्ढा पर बड़ा हमला, देखिए Video
Sandesh Wahak Digital Desk: आम आदमी पार्टी और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा के बीच चल रही सियासी जंग अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। राघव चड्ढा को ‘डिप्टी लीडर’ पद से हटाने और सदन में उनके बोलने पर पाबंदी लगाने के पार्टी के फैसले के बाद, अब ‘आप’ के कद्दावर नेता संजय सिंह ने मोर्चा संभाल लिया है। राघव के भावुक वीडियो का जवाब देते हुए संजय सिंह ने उन पर पार्टी लाइन से भटकने और महत्वपूर्ण मुद्दों पर ‘मौन’ रहने के गंभीर आरोप लगाए हैं।
निडरता गायब, संघर्ष से दूरी: संजय सिंह के तीखे सवाल
संजय सिंह ने राघव चड्ढा को ‘नसीहत’ देते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल की राजनीति का आधार ही संघर्ष और निडरता है, जो राघव के आचरण में नहीं दिख रहा। संजय सिंह ने दावा किया कि जब मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाया जा रहा था, तब राघव चड्ढा ने उस पर हस्ताक्षर करने से इनकार कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में लोगों के वोट के अधिकार छीने जाने और दिल्ली में चुनाव आयोग के दुरुपयोग पर राघव ने एक शब्द नहीं बोला। “आप पंजाब से आते हैं, लेकिन जब केंद्र की मोदी सरकार पंजाब के अधिकार छीनती है, तब आप खामोश रहते हैं।”
.@ArvindKejriwal के साथी निडरता से मोदी के ख़िलाफ़ लड़ते हैं।
यही हमने @ArvindKejriwal से सीखा है। pic.twitter.com/qsTJLSz9JH— Sanjay Singh AAP (@SanjayAzadSln) April 3, 2026
“बड़े अफसोस के साथ कहना पड़ रहा है…”
संजय सिंह ने राघव चड्ढा की कार्यशैली पर तंज कसते हुए कहा कि वह जनहित और कार्यकर्ताओं से जुड़े मुद्दों पर बात नहीं करते।
“गुजरात में हमारे कार्यकर्ताओं को मारा-पीटा गया, उन पर फर्जी केस हुए, लेकिन राघव चड्ढा चुप रहे। जब पूरी पार्टी सदन से वॉकआउट करती है, तब राघव वॉकआउट भी नहीं करते। आखिर पीएम मोदी के खिलाफ आवाज उठाने में उन्हें क्या डर है?”
संजय सिंह, सांसद, AAP
सवालों के घेरे में राघव की ‘निष्ठा’
संजय सिंह के इस पलटवार से साफ है कि राघव चड्ढा अब पार्टी के भीतर अलग-थलग पड़ गए हैं। जहाँ राघव खुद को ‘खामोश करवाया गया सिपाही’ बता रहे हैं, वहीं संजय सिंह ने स्पष्ट कर दिया है कि देश और पार्टी के लोग उनकी इस खामोशी और विपक्षी एकता से दूरी का जवाब चाहते हैं।
Also Read: सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा को दिखाया आईना, बोले- जब केजरीवाल जेल में थे, तब आप कहां थे?

