Siddharthnagar News: नगर पालिका को मिली नई शक्ति, 5 नामित सभासदों ने ली शपथ
Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिला मुख्यालय स्थित नगर पालिका परिषद में शुक्रवार को शासन द्वारा नामित 5 सभासदों का भव्य शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद माधव की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डुमरियागंज सांसद जगदंबिका पाल मौजूद रहे। प्रशासनिक और राजनीतिक दिग्गजों की मौजूदगी में इन नए सदस्यों ने नगर के विकास और जनसेवा का संकल्प लिया।

इन 5 मनोनीत सदस्यों ने ली शपथ
शासन की मंशा के अनुरूप भाजपा के समर्पित कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। शपथ लेने वाले नामित सभासदों का विवरण इस प्रकार है।
- श्रीमती पूनम मित्तल
- राजेश जायसवाल
- बब्लू श्रीवास्तव
- भानू सिसोदिया
- महेश प्रसाद
एसडीएम सदर नौगढ़ कल्याण सिंह मौर्य ने सभी मनोनीत सदस्यों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। विदित हो कि नगर पालिका में पहले से 25 निर्वाचित सभासद हैं, अब इन 5 सदस्यों के जुड़ने से बोर्ड की सदस्य संख्या बढ़कर 30 हो गई है।
“कार्यकर्ताओं का मान बढ़ा रही भाजपा”: सांसद जगदंबिका पाल
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो अपने कार्यकर्ताओं के परिश्रम का सम्मान करते हुए उन्हें जनता की सेवा का अवसर प्रदान करती है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में 2800 कार्यकर्ताओं को सभासद के रूप में नई जिम्मेदारी दी गई है। इन मनोनीत सदस्यों के आने से सिद्धार्थनगर के विकास कार्यों में नई गति और ऊर्जा आएगी।
जगदंबिका पाल, सांसद
डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों का बखान
सांसद ने आगे कहा कि आज उत्तर प्रदेश में “डबल इंजन” की सरकार विकास की नई गाथा लिख रही है। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को गिनाते हुए कहा कि सुशासन और विकास ही हमारी प्राथमिकता है। इस दौरान उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के नेतृत्व की भी सराहना की।
गरिमामय रही उपस्थिति
शपथ ग्रहण समारोह में प्रभारी हरिचरण कुशवाहा, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य, ईओ अजय सिंह, ईओ बांसी, विधायक प्रतिनिधि सत्यप्रकाश राही, महामंत्री फतेहबहादुर सिंह, फूलचंद जायसवाल, पवन मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष विजयकांत चतुर्वेदी, सच्चिदानंद चौबे, मंडल अध्यक्ष सतीश रस्तोगी, जिला मीडिया प्रभारी रमेश मणि त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में सभासद और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
रिपोर्ट: जाकिर खान
Also Read: Lucknow News: UP ATS ने पकड़े पाकिस्तान के एजेंट, रेलवे और गैस सिलेंडरों को उड़ाने की थी साजिश


