पूर्वोत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, मणिपुर रहा केंद्र, नगालैंड, असम और मेघालय तक कांपी धरती

Sandesh Wahak Digital Desk: म्यांमार-भारत सीमा क्षेत्र और पूर्वोत्तर भारत के कई राज्यों में मंगलवार सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) और गांधीनगर स्थित भूकंपीय अनुसंधान संस्थान ने पुष्टि की है कि रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.2 मापी गई। भूकंप का केंद्र मणिपुर के कामजोंग जिले में था।

भूकंप मंगलवार सुबह 5:59 बजे आया। इसका केंद्र पृथ्वी की सतह से 84 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था। मणिपुर के अलावा, पड़ोसी राज्यों नगालैंड, असम और मेघालय में भी लोगों ने झटके महसूस किए।

सुबह-सुबह आए भूकंप के कारण कई लोग डर के मारे घरों से बाहर निकल आए। फिलहाल, किसी भी जान-माल के नुकसान की तत्काल खबर नहीं मिली है।

Also Read: Siddharthnagar News: बूढ़ी राप्ती नदी में डूबने से मेडिकल कॉलेज के दो छात्रों की मौत

Get real time updates directly on you device, subscribe now.