Siddharthnagar News: बूढ़ी राप्ती नदी में डूबने से मेडिकल कॉलेज के दो छात्रों की मौत

Siddharthnagar News: उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जनपद से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। यहाँ कोतवाली जोगिया क्षेत्र स्थित बूढ़ी राप्ती नदी में नहाने गए माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज के दो छात्रों की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। इस हादसे के बाद मेडिकल कॉलेज परिसर और पूरे जनपद में शोक की लहर दौड़ गई है।

अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) सिद्धार्थनगर, प्रशांत कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि रविवार को मेडिकल कॉलेज के चार छात्र एक साथ बूढ़ी राप्ती नदी में नहाने गए थे। नहाने के दौरान दो छात्र अचानक गहरे पानी में चले गए और देखते ही देखते डूबने लगे।

उन्हें डूबता देख बाहर खड़े दो अन्य साथियों ने शोर मचाना शुरू कर दिया और तुरंत डायल 112 (PRV) को सूचना दी।

चीख-पुकार सुनकर स्थानीय ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। सूचना मिलते ही कोतवाली जोगिया के कोतवाल अभय सिंह और बांसी थानाध्यक्ष अपनी टीमों के साथ घटनास्थल पर पहुँचे। ग्रामीणों और स्थानीय पुलिस की मदद से नदी में व्यापक खोजबीन शुरू की गई। काफी मशक्कत के बाद दोनों डूबे हुए छात्रों को बाहर निकाला जा सका, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मृतकों की शिनाख्त कर ली है।

जेआर सत्यम नायक: निवासी बस्ती शहर, जनपद बस्ती (यूपी)।

सचिन महावर (22 वर्षीय): निवासी सवाई माधोपुर, राजस्थान। सचिन मेडिकल कॉलेज का सेकंड ईयर का छात्र था।

Siddharthnagar News: बूढ़ी राप्ती नदी में डूबने से मेडिकल कॉलेज के दो छात्रों की मौत

मेडिकल कॉलेज में शोक का माहौल

दोनों छात्रों के शवों को तत्काल पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज स्थित पीएम हाउस लाया गया है, जहाँ पुलिस और डॉक्टर अग्रिम कार्रवाई में जुटे हैं। इस हृदयविदारक घटना के बाद माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज के आंगन में सन्नाटा पसरा है और साथी छात्रों व शिक्षकों में भारी गम का माहौल है।

रिपोर्ट- जाकिर खान

Also Read: लखनऊ में सीएम योगी के नेतृत्व में निकला विशाल जनाक्रोश मार्च, नारी शक्ति ने विरोधियों के खिलाफ भरी हुंकार

Get real time updates directly on you device, subscribe now.