Lucknow News: भाजपा की कथनी-करनी में अंतर नहीं, जनहित सर्वोपरि- नौमेष त्रिपाठी

Sandesh Wahak Digital Desk: प्रधानमंत्री नरेंद्र दास मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश और प्रदेश निरंतर प्रगति की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

यह बात भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य नौमेष त्रिपाठी ने लखनऊ में कही है।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का मूल सिद्धांत है कि किसान, मजदूर, नौजवान, महिलाएं, व्यापारी और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचे।

श्री त्रिपाठी ने आरोप लगाया कि कुछ राजनीतिक दल निजी स्वार्थ के चलते अनर्गल बयानबाजी कर सरकार की छवि धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन जनता अब इन प्रयासों को समझ चुकी है।

नौमेष त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है और जनहित ही पार्टी की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

उन्होंने दावा किया कि पिछले 12 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ऐसा कोई वर्ग नहीं है जो विकास से वंचित रहा हो।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रवाद भाजपा की सबसे बड़ी प्राथमिकता है और आज भारत न केवल देश में बल्कि वैश्विक स्तर पर भी अपनी मजबूत पहचान बना रहा है।

सरकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य, बुजुर्गों को पेंशन, आयुष्मान भारत योजना के तहत निःशुल्क इलाज, गरीबों को प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना के माध्यम से गैस कनेक्शन, व्यापारियों को सुविधाएं और युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने का कार्य भाजपा सरकार कर रही है।

Lucknow News

उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर बोलते हुए श्री त्रिपाठी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में सख्त कानून व्यवस्था लागू हुई है, जिससे अपराधियों में भय का माहौल है।

उन्होंने दावा किया कि महिलाओं और व्यापारियों की सुरक्षा सुनिश्चित हुई है और निवेश के क्षेत्र में बड़ी-बड़ी कंपनियां प्रदेश में आ रही हैं, जिससे युवाओं को रोजगार के अवसर मिल रहे हैं।

विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा के बढ़ते जनाधार से घबराकर विपक्षी दल तथ्यहीन बयानबाजी कर रहे हैं।

महिला आरक्षण बिल का उल्लेख करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष ने इसे रोकने का प्रयास किया, जिससे उनकी मंशा स्पष्ट होती है।

श्री त्रिपाठी ने कहा कि धारा 370 और तीन तलाक की समाप्ति, आतंकवाद और नक्सलवाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई से देश का आत्मविश्वास बढ़ा है।

उन्होंने दावा किया कि जिन राज्यों में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं, वहां भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।

Also Read: UP News: सपा नेता आजम खान-अब्दुल्ला आजम को बड़ा झटका, 2 पैन कार्ड मामले में सजा बरकरार, कोर्ट ने खारिज की अपील

Get real time updates directly on you device, subscribe now.