Siddharthnagar News: सेवा संकल्प अभियान के तहत सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में हुआ पौधारोपण

Siddharthnagar News: उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक संचालित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत शनिवार को ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम के तहत सिद्धार्थ विश्वविद्यालय, कपिलवस्तु में जनभागीदारी से पौधारोपण एवं स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। कुलपति प्रो. कविता शाह, कुलसचिव डॉ. अश्वनी कुमार, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. नीता यादव एवं राष्ट्रीय सेवा योजना समन्वयक डॉ. देव बख्श सिंह के मार्गदर्शन में कार्यक्रम का आयोजन गज़ीबो के पास किया गया।

राष्ट्रीय सेवा योजना की भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. यशवन्त यादव तथा नेताजी सुभाष चन्द्र बोस इकाई की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सरिता सिंह ने कार्यक्रम का संयोजन किया।

अभियान में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक-स्वयंसेविकाओं के साथ विभिन्न संकायों के छात्र-छात्राओं, प्राध्यापकों, कर्मचारियों एवं सफाई कर्मचारियों ने सक्रिय सहभागिता की। सबसे पहले गज़ीबो के आसपास स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसके बाद परिसर में विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण किया गया।

सेवा संकल्प अभियान के तहत सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में हुआ पौधारोपण

इस अवसर पर कुलपति प्रो. कविता शाह ने कहा कि वृक्षारोपण केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी सामाजिक जिम्मेदारी और सेवा का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

उन्होंने कहा कि स्वच्छ एवं हरा-भरा वातावरण ही स्वस्थ, सुंदर और समरस भारत की आधारशिला है। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के माध्यम से जनभागीदारी को बढ़ावा देते हुए पर्यावरण संरक्षण के संकल्प को मजबूत किया जा रहा है। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने स्वच्छ, स्वस्थ एवं हरित भारत के निर्माण तथा लगाए गए पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया।

रिपोर्ट- जाकिर खान

Also Read: Bareilly News: भमोरा पुलिस ने अफीम तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

Get real time updates directly on you device, subscribe now.