कपिलवस्तु को मिली बड़ी सौगात, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने लाइट एंड साउंड शो व विपश्यना पार्क का किया लोकार्पण

Siddharthnagar News: उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जनपद स्थित भगवान बुद्ध की पावन स्थली कपिलवस्तु में केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शनिवार को लाइट एंड साउंड शो तथा विपश्यना पार्क का विधिवत लोकार्पण किया। कार्यक्रम के दौरान उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया, जिसके बाद उन्होंने शिलापट्ट का अनावरण किया, स्तूप की परिक्रमा की और बौद्ध भिक्षुओं से संवाद कर उनका आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर सांसद जगदम्बिका पाल, विधायक श्यामधनी राही, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य, सिद्धार्थ विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. कविता शाह और सीडीओ बलराम सिंह सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने लाइट एंड साउंड शो व विपश्यना पार्क का किया लोकार्पण

विकास प्रदर्शनी का अवलोकन

लोकार्पण समारोह के उपरांत केंद्रीय मंत्री ने पर्यटन सुविधा केंद्र परिसर में विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा लगाई गई विकास प्रदर्शनी का निरीक्षण किया। उन्होंने सामाजिक कल्याण कार्यक्रमों के तहत गर्भवती महिलाओं की गोदभराई कराई तथा छोटे बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार संपन्न कराया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्थानीय छात्राओं द्वारा स्वागत गीत व कपिलवस्तु गीत की मधुर प्रस्तुति से हुआ, जबकि सिद्धार्थनगर की विशेष पहचान काला नमक चावल और भगवान बुद्ध के जीवन पर आधारित एक लघु फिल्म भी दर्शकों के सामने प्रदर्शित की गई।

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने लाइट एंड साउंड शो व विपश्यना पार्क का किया लोकार्पण

अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहीं जनकल्याणकारी योजनाएं: हरदीप पुरी

जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि मोदी सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंच रहा है। उज्ज्वला योजना, पीएम आवास योजना और स्वच्छ भारत मिशन जैसी योजनाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश केंद्र की योजनाओं को धरातल पर उतारने में देश का अग्रणी राज्य है। इसके साथ ही उन्होंने स्थानीय सांसद जगदम्बिका पाल द्वारा प्रस्तुत किए गए जिला विकास प्रस्तावों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन भी दिया।

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने लाइट एंड साउंड शो व विपश्यना पार्क का किया लोकार्पण

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिलेगी पहचान

कार्यक्रम में सांसद जगदम्बिका पाल ने कहा कि ये नई परियोजनाएं कपिलवस्तु को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगी। विधायक श्यामधनी राही और भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य ने भी इसे सिद्धार्थनगर के लिए एक ऐतिहासिक सौगात बताते हुए कहा कि इससे क्षेत्र में पर्यटन उद्योग को पंख लगेंगे और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। अंत में पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड के एमडी व सीईओ एके सिंह ने नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद माधव और जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष विक्रम सिंह समेत उपस्थित सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने लाइट एंड साउंड शो व विपश्यना पार्क का किया लोकार्पण

रिपोर्ट- जाकिर खान

Also Read: Lucknow News: 15 लाख की घूस मांगने का आरोप, 7.5 लाख लेते LDA के अवर अभियंता समेत 3 गिरफ्तार

Get real time updates directly on you device, subscribe now.