UP Job Fair 2026: शुरू हुआ फ्री ऑनलाइन रोजगार मेला, घर बैठे ऐसे करें एप्लाई और पाएं नौकरी
UP Job Fair 2026: उत्तर प्रदेश में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। प्रतापगढ़ जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से 16 जून से 20 जून 2026 तक ऑनलाइन रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है।
इस मेले के जरिए निजी क्षेत्र की कंपनियों में 950 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। खास बात यह है कि अभ्यर्थियों को कहीं जाने की जरूरत नहीं होगी। रजिस्ट्रेशन से लेकर इंटरव्यू और चयन तक की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से पूरी की जाएगी।
यह रोजगार मेला उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के तहत आयोजित किया जा रहा है और इसमें शामिल होने के लिए किसी प्रकार का आवेदन शुल्क भी नहीं रखा गया है। ऐसे में घर बैठे नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए यह एक बेहतरीन अवसर माना जा रहा है।
950 पदों पर होगी भर्ती, जानिए जरूरी जानकारी
UP Job Fair 2026: रोजगार मेले में मुख्य रूप से मशीन ऑपरेटर प्रोडक्शन और ब्लिंकिट वेयरहाउस से जुड़े पदों पर भर्ती की जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को 22 हजार रुपये से लेकर 25 हजार रुपये प्रतिमाह तक वेतन दिया जाएगा।
UP Job Fair 2026 से जुड़ी प्रमुख जानकारी
- आयोजक: जिला सेवायोजन कार्यालय, प्रतापगढ़
- कुल रिक्तियां: 950
- पद: मशीन ऑपरेटर प्रोडक्शन, ब्लिंकिट वेयरहाउस
- आवेदन प्रक्रिया: पूरी तरह ऑनलाइन
- रोजगार मेले की अवधि: 16 जून से 20 जून 2026
- आवेदन शुल्क: निशुल्क
- पोर्टल: rojgaarsangam.up.gov.in
योग्यता और आयु सीमा क्या है?
मशीन ऑपरेटर प्रोडक्शन पद के लिए फ्रेशर्स के साथ तीन महीने तक का अनुभव रखने वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। वहीं ब्लिंकिट वेयरहाउस पद के लिए फ्रेशर्स को भी मौका दिया गया है।
आयु सीमा
- मशीन ऑपरेटर प्रोडक्शन: 18 से 40 वर्ष
- ब्लिंकिट वेयरहाउस: 18 से 35 वर्ष
कंपनियों की ओर से किसी विशेष तकनीकी योग्यता की अनिवार्यता नहीं रखी गई है, जिससे अधिक संख्या में युवा इसमें आवेदन कर सकेंगे।
UP Job Fair 2026: ऐसे करें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
ऑनलाइन रोजगार मेले में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों को रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा।
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rojgaarsangam.up.gov.in पर जाएं। वहां एक्टिव रोजगार मेला सेक्शन में प्रतापगढ़ ऑनलाइन रोजगार मेले का लिंक दिखाई देगा। संबंधित पद का चयन करने के बाद “Apply Now in Job Fair” विकल्प पर क्लिक करें।
यदि पहले से पंजीकृत हैं तो लॉगिन करें, अन्यथा नया अकाउंट बनाकर नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, जिला और अन्य आवश्यक जानकारी दर्ज करें। इसके बाद शैक्षणिक योग्यता, आयु, 10वीं-12वीं के विवरण भरकर फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें तथा आवेदन सबमिट कर दें।
रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद उम्मीदवारों को ईमेल और मोबाइल नंबर पर इंटरव्यू एवं चयन प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी भेजी जाएगी।
Also Read: Railway Recruitment: रेलवे में नौकरी का मौका! ALP भर्ती के लिए 14 जून आखिरी तारीख

