पश्चिम बंगाल: ममता बनर्जी ने भवानीपुर से भरा नामांकन, कल असम, केरल और पुडुचेरी में वोटिंग

Sandesh Wahak Digital Desk: भारतीय राजनीति के ‘सुपर अप्रैल’ की शुरुआत हो चुकी है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) सुप्रीमो ममता बनर्जी ने आज अपनी पारंपरिक सीट भवानीपुर से विधानसभा चुनाव 2026 के लिए नामांकन दाखिल कर दिया है। हज़रा से अलीपुर तक एक विशाल पदयात्रा के बाद उन्होंने अपना पर्चा भरा, जिसे टीएमसी ने ‘बहुलतावाद’ के शक्ति प्रदर्शन के रूप में पेश किया है।

कल 3 राज्यों में थमेगा इंतजार, पड़ेगे वोट

असम, केरल और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में चुनाव प्रचार का शोर थम चुका है।

मतदान की तारीख: कल, 9 अप्रैल को इन तीनों राज्यों में एक ही चरण में वोट डाले जाएंगे।

तैयारियां: जोरहाट, तिताबोर और मरियानी समेत सभी क्षेत्रों के लिए पोलिंग पार्टियां ईवीएम लेकर रवाना हो गई हैं। जोरहाट की जिला आयुक्त जय शिवानी के अनुसार, अकेले उनके जिले में 886 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु का चुनावी गणित

पश्चिम बंगाल में इस बार मुकाबला दो चरणों में सिमटा हुआ है, जबकि तमिलनाडु में एक ही दिन फैसला होगा।

23 अप्रैल: पश्चिम बंगाल का पहला चरण (152 सीटें) और तमिलनाडु की सभी 234 सीटों पर मतदान।

29 अप्रैल: पश्चिम बंगाल का दूसरा और अंतिम चरण (142 सीटें)।

नतीजे: सभी 5 राज्यों (असम, केरल, पुडुचेरी, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल) के चुनाव परिणाम 4 मई 2026 को घोषित किए जाएंगे।

ममता की ‘चौथी पारी’ या बीजेपी का ‘परिवर्तन’?

पश्चिम बंगाल में पिछले 14 सालों से ममता बनर्जी का एकछत्र राज है। अगर 2026 में टीएमसी जीतती है, तो वह लगातार चौथी बार मुख्यमंत्री बनकर एक नया इतिहास रचेंगी। हालांकि, भारतीय जनता पार्टी (BJP) उन्हें कड़ी चुनौती दे रही है। भवानीपुर जिसे ‘मिनी इंडिया’ कहा जाता है, इस बार फिर से विचारधाराओं की लड़ाई का सबसे बड़ा केंद्र बन गया है।

Also Read: यूपी में दागी कर्मचारियों की अब खैर नहीं! विभागीय जांच और सतर्कता जांच का ब्योरा होगा ऑनलाइन

Get real time updates directly on you device, subscribe now.