KBC 18 में आमिर खान पहुंचे तो यूजर्स ने किया ट्रोल, बोले- चौथी शादी कब होगी?

Bollywood News: अमिताभ बच्चन का क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति सीजन 18’ 10 अगस्त से टीवी पर शुरू होने जा रहा है।

शो के प्रीमियर एपिसोड में सनी देओल, आमिर खान और प्रीति जिंटा नजर आएंगे।

तीनों सितारे अपनी फिल्म ‘बंटवारा 1947’ के प्रमोशन के लिए शो में पहुंचे हैं। इस बीच शो का प्रोमो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

प्रोमो में आमिर खान और अमिताभ बच्चन के बीच शो की थीम ‘सोचना पड़ेगा’ को लेकर बातचीत होती दिखाई देती है।

दोनों की बातचीत को दर्शक पसंद कर रहे हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने आमिर खान की निजी जिंदगी को लेकर मजेदार कमेंट्स भी किए।

चौथी शादी को लेकर हुए ट्रोल

आमिर खान की हालिया शादी को लेकर कुछ यूजर्स ने प्रोमो पर कमेंट करते हुए उनसे उनकी ‘चौथी शादी’ को लेकर सवाल पूछे।

Aamir Khan

एक यूजर ने लिखा कि बच्चन साहब को आमिर से पूछना चाहिए कि वह चौथी शादी कब कर रहे हैं। वहीं, कुछ अन्य यूजर्स ने मजाक में कहा कि आमिर शायद KBC में अपनी अगली शादी के बारे में सोचने आए हैं।

हालांकि, ये सभी सोशल मीडिया यूजर्स की व्यक्तिगत प्रतिक्रियाएं हैं।

बता दें कि 5 जुलाई 2026 को आमिर खान ने गौरी स्प्रैट के साथ शादी की थी। दोनों ने स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत अपनी शादी रजिस्टर्ड कराई थी।

यह आमिर खान की तीसरी शादी है। उनकी शादी के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल भी किया गया था।

Also Read: ‘बंटवारा 1947’ रिलीज से पहले ट्रोल हुए सनी देओल, पाकिस्तान पर बयान को लेकर यूजर्स ने घेरा

Get real time updates directly on you device, subscribe now.