Delhi Election: चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, इस्तीफा देने वाले 8 विधायक BJP में हुए शामिल
Sandesh Wahak Digital Desk: दिल्ली में पांच फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। आम आदमी पार्टी के आठ विधायकों ने पार्टी से इस्तीफा देकर बीजेपी में शामिल हो गए हैं। दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा की मौजूदगी में आठों विधायकों ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है।
बता दें कि आम आदमी पार्टी छोड़ बीजेपी में शामिल होने वाले नेताओं में आदर्श नगर पवन शर्मा, मादीपुर से गिरीश सोनी, जनकपुरी राजेश ऋषि, बिजवासन से बीएस जून, पालम से भावना गौर, त्रिलोकपुरी से रोहित मेहरौलिया, कस्तूरबा नगर से मदनलाल और महरौली से नरेश यादव शामिल हैं।
गौरतलब है कि बीते 31 जनवरी दिन शुक्रवार को आम आदमी पार्टी को झटका देते हुए 8 विधायकों ने पार्टी को अलविदा कह दिया था। अब ये विधायक बीजेपी में शामिल हो गए हैं।
सूत्रों के मुताबिक ये विधायक चुनाव के लिए टिकट न दिए जाने से नाराज थे और अन्य दलों के संपर्क में थे। कुछ विधायकों ने सोशल मीडिया पर अपने इस्तीफे साझा किए और भ्रष्टाचार और अन्य मुद्दों को लेकर आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा था।
Also Read: Budget 2025: बजट पर विपक्ष ने व्यक्त की तीखी प्रतिक्रिया, जानिए किसने क्या कहा?

