Milkipur By Election: प्रचार के अंतिम दिन मिल्कीपुर पहुंचे अखिलेश यादव, बीजेपी पर बोला हमला
Sandesh Wahak Digital Desk: अयोध्या की मिल्कीपुर विधानसभा सीट के उपचुनाव के प्रचार के अंतिम दिन समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जनपद पहुंचे। उन्होंने सपा उम्मीदवार अजित प्रसाद के समर्थन में लोगों से वोट देने की अपील की और प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा।
भाजपा सरकार पर आरोपसपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा सरकार ने यहां की जनता को बहुत सताया है। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार जनहित के मुद्दों पर असफल रही है और जनता के साथ अन्याय किया जा रहा है।
मंच पर भावुक हुए अवधेश प्रसाद
सपा मुखिया अखिलेश यादव के भाषण से पहले अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद मंच पर भावुक हो गए। उन्होंने अयोध्या में दलित युवती के साथ हुई रेप और हत्या की घटना पर दुःख व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “हमारी बेटी के साथ जो कुछ हुआ, उसे सोचकर कलेजा फट जाता है। यह अमर्यादित घटना मर्यादा पुरुषोत्तम की नगरी अयोध्या में घटी है। यह देश सीता और सावित्री का देश है, लेकिन यहां बेटियों के साथ अन्याय हो रहा है।”
संविधान पर खतरे की आशंकाअवधेश प्रसाद ने आगे कहा कि यह उपचुनाव ऐसे समय में हो रहा है जब बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर का अपमान किया जा रहा है और भारतीय संविधान पर खतरा मंडरा रहा है। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्षी दलों के नेताओं का अपमान किया जा रहा है और लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर किया जा रहा है।
सपा ने जनता से मांगा समर्थनअखिलेश यादव ने मिल्कीपुर की जनता से सपा उम्मीदवार अजित प्रसाद को जिताने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह चुनाव सिर्फ एक सीट का चुनाव नहीं है, बल्कि यह प्रदेश की राजनीति को नया मोड़ देने वाला चुनाव साबित होगा। उन्होंने जनता से लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए सपा को समर्थन देने की अपील की।
Also Read: Mahakumbh Stampede: महाकुंभ में भगदड़ मामले पर सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, दिया ये तर्क

