हाथों में हथकड़ी पहनकर विपक्षी नेताओं का संसद परिसर में प्रदर्शन, मोदी सरकार के खिलाफ लगाए नारे

Sandesh Wahak Digital Desk: कांग्रेस, समाजवादी पार्टी (सपा) और कुछ अन्य विपक्षी दलों के नेताओं ने अमेरिका से कथित अवैध प्रवासियों को वापस भारत भेजे जाने के मुद्दे पर बृहस्पतिवार को संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया।

कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, समाजवादी पार्टी के सांसद धर्मेंद्र यादव और विरोध प्रदर्शन में शामिल कई अन्य विपक्षी सांसदों ने अपने हाथों में हथकड़ी पहन रखी थी। उन्होंने ‘देश का अपमान नहीं सहेंगे’ और ‘मोदी सरकार हाय हाय’ के नारे लगाए।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और कई अन्य विपक्षी नेता प्रदर्शन में शामिल हुए।

उल्लेखलनीय है कि अमेरिका से 104 अवैध भारतीय प्रवासियों को लेकर एक अमेरिकी सैन्य विमान बुधवार को अमृतसर में उतरा। अवैध प्रवासियों के खिलाफ कार्रवाई के तहत डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन द्वारा वापस भेजा गया यह भारतीयों का पहला जत्था है। तस्वीरों में भारत वापस भेजे गए लोगों के हाथों में हथकड़ी देखी गई।

Also Read: ‘चुनाव आयोग मर गया है, सफेद कपड़ा भेंट करना होगा’, अखिलेश यादव का बड़ा बयान

Get real time updates directly on you device, subscribe now.