राखी सावंत के स्वागत के लिए एयरपोर्ट पहुंचीं हानिया आमिर, सोशल मीडिया पर फोटो वायरल !

Sandesh Wahak Digital Desk: बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत हमेशा अपने चर्चित बयानों और हरकतों के लिए सुर्खियों में रहती हैं। इन दिनों वह अपनी तीसरी शादी को लेकर खबरों में हैं। हाल ही में उन्होंने पाकिस्तानी एक्टर डोडी खान से शादी की बात कही थी, लेकिन डोडी खान ने एक वीडियो जारी कर इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि वह राखी के लिए किसी अच्छे जीवनसाथी की तलाश जरूर करेंगे।

हानिया आमिर ने खास अंदाज से खींचा सभी का ध्यान

इसी बीच पाकिस्तान की टॉप एक्ट्रेस हानिया आमिर ने अपने एक खास अंदाज से सभी का ध्यान खींचा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक फोटो में हानिया आमिर एयरपोर्ट पर राखी सावंत के स्वागत के लिए हाथ में ‘राखी जी’ के नाम का कार्ड बोर्ड लेकर खड़ी नजर आ रही हैं। हानिया के इस अंदाज ने इंटरनेट पर सनसनी मचा दी है।

राखी ने की थी हानिया की तारीफ

कुछ दिन पहले राखी सावंत ने हानिया आमिर की जमकर तारीफ की थी। राखी के इस बयान के बाद अब हानिया ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उनके इस स्वागत भरे अंदाज को देखकर फैंस खूब मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “हानिया रॉक्ड, राखी शॉक्ड।” वहीं, दूसरे ने लिखा, “क्या! राखी जी मैं यहां हूं।”

राखी का वायरल वीडियो

राखी सावंत का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह लाल जोड़ा पहने फ्लाइट में नजर आ रही हैं। इस दौरान एक पैसेंजर ने उनसे गाना गाने की इच्छा जाहिर की, लेकिन जब उसने गाने के लिरिक्स बदल दिए, तो राखी ने उसे धक्का मार दिया। अब देखना होगा कि क्या राखी सावंत पाकिस्तान जाकर हानिया आमिर से मिलती हैं या नहीं। लेकिन हानिया के इस स्वागत ने सोशल मीडिया पर जरूर तहलका मचा दिया है।

Also Read: Radhika Merchant: अंबानी परिवार की छोटी बहू राधिका मर्चेंट का डांस वीडियो वायरल, संगीत सेरेमनी में दिखाया स्वैग

Get real time updates directly on you device, subscribe now.