Bareilly Encounter: पुलिस से मुठभेड़ के बाद 6 बदमाश गिरफ्तार, काफी समय से थी तलाश
Sandesh Wahak Digital Desk: बरेली में कोतवाली पुलिस ने मंगलवार रात एक मुठभेड़ के दौरान रामपुर जिले के छह बदमाशों को गिरफ्तार किया। पुलिस को रात दो बजे इस्लामिया ग्राउंड में कुछ संदिग्ध लोगों के होने की सूचना मिली। घेराबंदी के दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश को गोली लग गई, जिसे बाद में गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार बदमाशों की पहचान रामपुर जिले के निवासी गैंगस्टर गुलशन और उसके साथियों के रूप में हुई। पूछताछ में पता चला कि गुलशन और उसके साथी बरेली में कई चोरियों और लूट की घटनाओं में शामिल थे। इनमें एक प्रमुख घटना 4 फरवरी को हुई, जब उन्होंने पुराना रोडवेज स्टैंड पर दिल्ली निवासी महिला राखी से लाखों रुपए के जेवर चोरी कर लिए थे। राखी और उनके पति बरेली में मायके आए थे और दिल्ली लौटने के दौरान यह घटना घटी थी।
पुलिस के अनुसार, बदमाशों ने महिला और उनके पति को घेरकर उनके बैग से जेवर चोरी कर लिए थे। कोतवाल अमित पांडेय ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ जारी है।
गिरफ्तार बदमाशों में शामिल हैं:
- इरशाद अली पुत्र आशक अली, ग्राम समोदिया, थाना स्वार, जिला रामपुर
- नन्हे अली पुत्र दुल्ला, ग्राम ऐंचौरा, थाना पटवाई, जिला रामपुर
- गुलशन पुत्र घसीटा, हमीदाबाद, थाना बिलासपुर, जिला रामपुर
- सैफ खान पुत्र मुनव्वर, हमीदाबाद, थाना बिलासपुर, जिला रामपुर
- मोहम्मद सोनू पुत्र नन्हे अली, हमीदाबाद, थाना बिलासपुर, जिला रामपुर
- सद्दाम पुत्र खुर्शीद, हमीदाबाद, थाना बिलासपुर, जिला रामपुर
घायल बदमाश गुलशन को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है, जहां उसकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात कही है।
Also Read: यूपी समेत कई राज्यों में ताबड़तोड़ छापेमारी, AAP विधायक अमानतुल्लाह खान की तलाश में जुटी पुलिस

