Ranveer Allahabadia’s Controversy: रणवीर अल्लाहबादिया पर अश्लील टिप्पणी के बाद संकट में समय रैना, गुजरात में चार शो रद्द!

Ranveer Allahabadia’s Controversy: स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना इस वक्त जबरदस्त विवादों में घिरे हुए हैं। उनके शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में पहुंचे फेमस यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया के माता-पिता पर किए गए अश्लील कमेंट को लेकर भारी हंगामा मचा हुआ है। सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक गलियारों तक इस बयान की आलोचना हो रही है। अब इस विवाद का सीधा असर समय रैना के अपकमिंग शोज पर पड़ा है। गुजरात में अप्रैल में होने वाले उनके चार स्टैंडअप कॉमेडी शो रद्द कर दिए गए हैं।

समय रैना के शो रद्द, VHP ने किया दावा

विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने दावा किया है कि गुजरात में समय रैना के चार शो अब कैंसल हो चुके हैं। संगठन के प्रवक्ता हितेंद्र सिंह राजपूत ने कहा, “कॉमेडियन समय रैना के राज्य में 4 शो होने वाले थे। ये शो 17 अप्रैल को सूरत, 18 अप्रैल को वडोदरा, 19 और 20 अप्रैल को अहमदाबाद में होने थे। लेकिन अब इन सभी शोज के टिकट ऑनलाइन प्लेटफॉर्म ‘बुक माई शो’ पर उपलब्ध नहीं हैं। इससे साफ जाहिर होता है कि शो रद्द कर दिए गए हैं।”

बुक माई शो से गायब हुए टिकट

बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह तक बुक माई शो पर इन शोज के टिकट उपलब्ध थे, लेकिन विवाद के बाद अब पोर्टल से गायब हो गए हैं। माना जा रहा है कि गुजरात में रैना के खिलाफ बढ़ते विरोध को देखते हुए आयोजकों ने शो को रद्द करने का फैसला लिया है।

समय रैना ने दी प्रतिक्रिया, हटाए वीडियो

इस पूरे विवाद के बाद समय रैना ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल से ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के सभी वीडियो हटा दिए हैं। समय रैना ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर लिखा,

“जो कुछ भी हो रहा है, उसे झेलना मेरे लिए मुश्किल हो गया है। मैंने अपने चैनल से ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के सभी वीडियो डिलीट कर दिए हैं। मेरा मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना था और अच्छा समय बिताना था। मैं सभी एजेंसियों के साथ सहयोग करने के लिए तैयार हूं।”

क्या विवाद का असर बाकी शोज पर भी पड़ेगा?

अब सवाल यह है कि क्या समय रैना के अन्य शोज पर भी इसका असर पड़ेगा? क्योंकि विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है और सोशल मीडिया पर भी यूजर्स उनके खिलाफ गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। देखना होगा कि आने वाले दिनों में यह मामला क्या मोड़ लेता है।

Also Read: फेमस रैपर जगरनॉट की संदिग्ध मौत, परिवार ने पत्नी पर लगाए गंभीर आरोप !

Get real time updates directly on you device, subscribe now.