Kanpur News: 100 बोगस कंपनियां, 60 करोड़ टैक्स चोरी, पान मसाला कारोबारी के 47 ठिकानों पर IT रेड
Income Tax Raid: पान मसाला कारोबारी SNK ग्रुप के यहां पिछले तीन दिन से देशभर के 47 ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी चल रही है.
इस दौरान आयकर टीम को कानपुर के आवास पर करोड़ों रुपए की नगदी मिली है. जिसको गिनने के लिए नोट गिनने वाली मशीन मंगवाई गई है.

इसके अलावा टीम को 100 से ज्यादा बोगस कंपनियों की जानकारी मिली है. जो असल में है ही नहीं. इससे पहले भी सीजीएसटी की टीम ने अक्टूबर 2024 में इस ग्रुप के यहां छापेमारी की थी. उस समय भी करोड़ों रुपए की टैक्स चोरी पकड़ में आई थी.
आपको बता दें कि SNK ग्रुप पान मसाला के कारोबार में वर्षों से है. और देश भर में इनका माल सप्लाई होता है. इसके अलावा देश के बाहर भी इस ग्रुप का कारोबार है.
कुछ महीने पहले इस ग्रुप के यहां जीएसटी विभाग ने छापेमारी की थी. और तीन दिन पहले आयकर की टीम ने इस ग्रुप के देश भर में मौजूद 47 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की है. तीन दिन से चल रही छापेमारी में टीम को 100 से ज्यादा ऐसी बोगस कंपनियों का पता चला है. जिसके अंदर कोई काम नहीं होता.
100 से ज्यादा बोगस कंपनियों की मिली जानकारी

दरअसल, बोगस कंपनियों को टैक्स बचाने के लिए फर्जी तरीके से बनाया जाता है. इसके अलावा आयकर विभाग के सूत्रों के अनुसार, इस ग्रुप के मालिक का घर कानपुर के स्वरूप नगर में है. और वहां पर टीम को तकरीबन 10 करोड़ से ज्यादा का कैश मिला है. कैश गिनने के लिए नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई है.
सूत्रों की मानें तो आयकर टीम को अभी तक 60 करोड़ से ज्यादा की टैक्स चोरी का पता चला है. उम्मीद है कि आगे छापेमारी के दौरान कई बड़े खुलासे हो सकते है.

आयकर विभाग के सूत्रों के अनुसार, अभी तक टीम को करोड़ों की अघोषित संपत्ति का भी पता चला है. जो दिल्ली, नोएडा, गोवा समेत कई जगहों पर हैं. इतनी बड़ी मात्रा में टैक्स चोरी होने की वजह से उम्मीद है कि छापेमारी कुछ दिन और चल सकती है.
Also Read: UP News: महाकुंभ पर विवादित टिप्पणी, सपा सांसद अफजाल अंसारी के खिलाफ दर्ज हुई FIR

