BJP की शिकायत पर एक्शन में CVC, अब ‘शीशमहल’ की होगी विस्तृत जांच

Delhi Politics: दिल्ली में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और राज्य पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें बढ़नी शुरू हो गई हैं. दरअसल, केंद्रीय सतर्कता आयोग (CVC) ने बीजेपी के ‘शीशमहल’ के आरोपों को लेकर विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं.

Arvind Kejriwal

आपको बतादें कि इस मामले में नवंबर से ही CVC के आदेश पर जांच चल रही थी.

शुरुआती रिपोर्ट मिलने के बाद अब विस्तृत जांच का आदेश जारी हुआ है. इस मामले में केजरीवाल पर कानूनी संकट का नया शिकंजा कसता नजर आ रहा है. पिछले साल 14 अक्टूबर 2024 को विजेंद्र गुप्ता ने सीवीसी से इस मामले की शिकायत की थी.

विजेंद्र गुप्ता ने लगाए थे ये आरोप?

Arvind Kejriwal

सीवीसी ने पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल के आवास 6 फ्लैग स्टाफ बंगले के रेनोवेशन की जांच के आदेश दिए हैं. सीवीसी ने सीपीडब्ल्यूडी (केंद्रीय लोक निर्माण विभाग) से उन आरोपों की विस्तृत जांच करने को कहा है, जिनमें कहा गया है, ‘40,000 वर्ग गज (8 एकड़) में फैले एक भव्य बंगले के निर्माण के लिए भवन निर्माण मानदंडों का उल्लंघन किया गया था’.

तब विपक्ष के नेता विजेंद्र गुप्ता ने 14 अक्टूबर 2024 को मुख्य सतर्कता आयोग से शिकायत में यह आरोप लगाया था कि राजपुर रोड पर प्लॉट नंबर 45 और 47 और दो बंगले (8-ए और 8-बी, फ्लैग स्टाफ रोड) सहित सरकारी संपत्तियों को ध्वस्त कर दिया गया. और नए आवास में विलय कर दिया गया, जो ग्राउंड कवरेज और फ्लोर एरिया अनुपात (एफएआर) मानदंडों का उल्लंघन करता है.

5 दिसंबर में सौंपी गई थी रिपोर्ट

Arvind Kejriwal

5 दिसंबर 2024 को भाजपा नेता विजेंद्र गुप्ता की शिकायत पर आधारित एक तथ्यात्मक रिपोर्ट सीपीडब्ल्यूडी के मुख्य सतर्कता अधिकारी (सीवीओ) द्वारा सीवीसी को सौंपी गई थी. जिसमें 13 फरवरी 2025 को तथ्यात्मक रिपोर्ट की जांच के बाद सीवीसी ने सीपीडब्ल्यूडी के सीवीओ को मामले की विस्तृत जांच करने को कहा है.

Also Read: Rahul Gandhi On PM Modi: ‘अमेरिका में भी भ्रष्टाचार पर पर्दा डाला…’, अडानी मुद्दे पर राहुल गांधी ने पीएम मोदी को घेरा

Get real time updates directly on you device, subscribe now.