आपके दिमाग में गंदगी…, सुप्रीम कोर्ट ने रणवीर इलाहाबादिया को लगाई फटकार

Sandesh Wahak Digital Desk: फेमस यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया का मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। कई राज्यों में रणवीर इलाहाबादिया के खिलाफ केस दर्ज हो चुके हैं। ऐसे में यूट्यूबर ने सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दाखिल की थी। जिसपर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया को जमकर फटकार लगाई है।

सुप्रीम कोर्ट ने रणवीर इलाहाबादिया के वल्गर कमेंट को लेकर फटकार लगाई है। न्यायालय ने दो टूक कहा है कि इनके दिमाग में गंदगी भरी है। ऐसे व्यक्ति का केस हम क्यों सुनें। पॉपुलर होने का मतलब ये नहीं कि आप कुछ भी टिप्पणी करें। आप लोगों के माता पिता की बेइज्जती कर रहे हैं। ऐसा लगता है कि आपके दिमाग मे कुछ गन्दगी है। जिस विकृत मानसिकता का प्रदर्शन किया गया है, उससे पूरा समाज शर्मिंदा होगा।

न्यायालय ने कहा कि अगर यह अश्लीलता नहीं है तो क्या है? हमें आपके खिलाफ दर्ज प्राथमिकी को क्यों रद्द या एकसाथ नत्थी करना चाहिए। आपके द्वारा इस्तेमाल किए गए शब्द बेटियों, बहनों, माता-पिता और यहां तक ​​कि समाज को भी शर्मिंदगी महसूस कराएंगे। अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर किसी को भी समाज के मानदंडों के खिलाफ कुछ भी बोलने की छूट नहीं है। समाज के कुछ स्व-विकसित मूल्य हैं, आपको उनका सम्मान करना चाहिए। समाज के मूल्य क्या हैं, ये मानक क्या हैं, क्या आपको पता है।

आपको बता दें कि स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में रणवीर इलाहबादिया बतौर गेस्ट जज शामिल हुए थे। इस कार्यक्रम में उन्होंने एक कंटेस्टेंट से उसके पेरेंट्स की सेक्स लाइफ पर विवादित सवाल पूछ डाला था।

Also Read: मायावती की क्रूरता और अक्षमता के बावजूद…, उदित राज का बसपा प्रमुख पर बड़ा हमला

Get real time updates directly on you device, subscribe now.