मोनालिसा के डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर गंभीर आरोप, वसीम रिजवी के बयान पर दिया करारा जवाब !

Sandesh Wahak Digital Desk: महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने उन्हें अपनी अपकमिंग फिल्म ‘डायरी ऑफ मणिपुर’ में कास्ट किया है। लेकिन अब इस फिल्म के डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। पूर्व वक्फ बोर्ड अध्यक्ष वसीम रिजवी (जितेंद्र नारायण त्यागी) ने सनोज मिश्रा पर शराब और महिलाओं को लेकर विवादित बयान दिया, जिस पर अब डायरेक्टर ने करारा जवाब दिया है।

वसीम रिजवी के आरोप

वसीम रिजवी ने एक वीडियो में दावा किया कि सनोज मिश्रा शराब के आदी हैं और हर दिन शाम होते ही नशे में डूब जाते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मोनालिसा को भी उन्होंने झांसे में लेकर अपनी फिल्म में कास्ट किया है। रिजवी ने यह भी कहा कि सनोज लड़कियों को गलत इरादों से मुंबई ले जाते हैं और उनके साथ धोखाधड़ी करते हैं। उनका कहना है कि यदि मोनालिसा के माता-पिता को यह सच पता होता, तो वे कभी अपनी बेटी को उनके हवाले नहीं करते।

सनोज मिश्रा का जवाब

इन आरोपों के बाद सनोज मिश्रा ने सोशल मीडिया पर पलटवार किया। उन्होंने वसीम रिजवी को बलात्कारी और घोटालेबाज बताते हुए कहा कि वह खुद पर लगे आरोपों से बचने के लिए झूठ फैला रहे हैं। सनोज ने लिखा, “यह वही वसीम रिजवी है जिस पर बलात्कार और घोटाले के आरोप लगे हैं। योगी जी के शासन में डरकर खुद को बचाने के लिए हिंदू धर्म में आया। अब गरीब हिंदुओं की बेटियों पर आरोप लगा रहा है।”

अनुपम खेर संग नजर आएंगी मोनालिसा?

मोनालिसा को लेकर खबर है कि वे ‘डायरी ऑफ मणिपुर’ में अनुपम खेर की बेटी की भूमिका में नजर आ सकती हैं। हालांकि, इस बारे में अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

महाकुंभ से बॉलीवुड तक सफर

मोनालिसा का सफर बेहद दिलचस्प रहा है। प्रयागराज के महाकुंभ मेले में रुद्राक्ष की माला बेचते हुए उनकी तस्वीरें वायरल हुईं, जिसके बाद वे सोशल मीडिया सेंसेशन बन गईं। अब देखना होगा कि यह विवाद उनके बॉलीवुड डेब्यू पर क्या असर डालता है।

Also Read: विक्की कौशल की ‘छावा’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, ‘कैप्टन अमेरिका’ को पछाड़कर बनी साल की सबसे बड़ी हिट

Get real time updates directly on you device, subscribe now.