‘अबू आजमी को यूपी भेजिए, उसका सही इलाज…’, CM योगी ने समाजवादी पार्टी पर साधा निशाना
Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाराष्ट्र के विधायक अबू आजमी के औरंगजेब संबंधी बयान पर तीखा हमला बोला है। यूपी विधान परिषद में अपने संबोधन के दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी (सपा) पर निशाना साधते हुए कहा कि यह पार्टी उन लोगों को आदर्श मानती है, जिन्होंने भारत के लोगों पर जजिया कर लगाया था। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे लोगों को पार्टी से बाहर कर देना चाहिए।
सीएम योगी ने कहा, “उस व्यक्ति को (समाजवादी) पार्टी से निकालकर उत्तर प्रदेश भेजो, हम उसका सही इलाज करेंगे। जो व्यक्ति छत्रपति शिवाजी महाराज की विरासत पर शर्म महसूस करता है और गर्व करने के बजाय औरंगज़ेब को अपना आदर्श मानता है, उसे देश में रहने का अधिकार नहीं है। समाजवादी पार्टी को इसका जवाब देना चाहिए।”
#WATCH | Lucknow: On Samajwadi party MLA Abu Azmi's statement on Aurangzeb, which he later withdrew, UP CM Yogi Adityanath says, " Remove that person from (Samajwadi) party and send him to UP, we will do his treatment. The person who feels ashamed about the heritage of… pic.twitter.com/SHXClYoyaz
— ANI (@ANI) March 5, 2025
औरंगजेब को बताया भारत की आस्था पर प्रहार करने वाला
सीएम योगी ने अपने भाषण में यह भी कहा कि समाजवादी पार्टी अब डॉक्टर राम मनोहर लोहिया के सिद्धांतों से भटक गई है और उसने औरंगजेब को अपना आदर्श मान लिया है। उन्होंने कहा, “औरंगज़ेब भारत की आस्था पर प्रहार करने वाला था, वह भारत का इस्लामीकरण करने की मंशा रखता था। कोई भी सभ्य व्यक्ति अपनी औलाद का नाम औरंगज़ेब नहीं रखता।”
समाजवादी पार्टी से सवाल
मुख्यमंत्री ने सपा से सवाल किया कि वह अपने विधायक के बयान की निंदा क्यों नहीं कर रही है। उन्होंने कहा, “एक तरफ़ आप महाकुंभ जैसे धार्मिक आयोजन पर सवाल उठाते हैं और दूसरी तरफ़ औरंगज़ेब जैसे व्यक्ति की प्रशंसा करते हैं, जिसने देश के मंदिरों को नष्ट किया। आखिर समाजवादी पार्टी अपने इस विधायक पर कार्रवाई क्यों नहीं करती?”
सदन में मर्यादित चर्चा का आह्वान
सीएम योगी ने अपने भाषण के अंत में सदन में मर्यादित चर्चा करने का आह्वान किया और सभी सदस्यों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि यह वर्ष महत्वपूर्ण है और हम इसके साक्षी बन रहे हैं। उन्होंने कहा, “महाकुंभ आज हर व्यक्ति के मन-मस्तिष्क में छा गया है और यह लंबे समय तक दुनिया को आकर्षित करेगा।”
सीएम योगी ने विपक्षी नेताओं पर तंज कसते हुए कहा कि जब महाकुंभ हो रहा था, तो कई राजनीतिक दल और नेता अनर्गल प्रलाप कर रहे थे, लेकिन सरकार ने अपने दायित्व को पूरी निष्ठा से निभाया। उन्होंने कहा कि सभी को अपने विचार मर्यादा में रहकर रखने चाहिए और समाज में सौहार्द्र बनाए रखना चाहिए।
Also Read:

