Lucknow News: दो शातिर मोबाइल स्नैचर गिरफ्तार, लूटा गया मोबाइल और बाइक बरामद
Sandesh Wahak Digital Desk: लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट की टीम ने दो शातिर मोबाइल स्नैचरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी किया गया मोबाइल और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है।
बता दें कि दिनांक 19 जनवरी 2025 को वादी तबस्सुम निवासी फरीदीपुर, रिंग रोड, थाना ठाकुरगंज ने थाना ठाकुरगंज में शिकायत दर्ज कराई कि दो अज्ञात बाइक सवार उनका Redmi 12 5G मोबाइल छीनकर फरार हो गए।
शिकायत के आधार पर थाना ठाकुरगंज में मु०अ०सं० 014/2025 धारा 304 (2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच की जिम्मेदारी उपनिरीक्षक पंकज यादव को सौंपी गई। पुलिस ने विवेचना के दौरान दिनांक 7 मार्च 2025 को हुसैनाबाद इंटर कॉलेज गेट नंबर 1 के पास से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। उनके पास से लूटा गया मोबाइल और वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद की गई।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान
- मो० मुजीब (19) निवासी- ग्राम रानी खेड़ा, मण्डावली, थाना संडीला, जिला हरदोई
- यश मिश्रा (24) निवासी – सुंदर नगर, न्यू हैदरगंज, कैम्पबेल रोड, थाना ठाकुरगंज, लखनऊ
बरामदगी
- लूटा गया मोबाइल:Redmi 12 5G (नीले रंग का)
- घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल:
- रजिस्ट्रेशन नंबर: UP32FU1562
- चेचिस नंबर: MBLHA10A6EHG82866
- इंजन नंबर: HA10ENEHG12403
- मॉडल: काला रंग, पैशन प्रो
लखनऊ पुलिस अपराध और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है और शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह सतर्क है।
Also Read: Hardoi News: बोर्ड परीक्षा में घोटाले का खुलासा, टीचर समेत 19 लोग गिरफ्तार, साल्वर गैंग का भंडाफोड़

