Lucknow News: थाना नाका पुलिस ने चोरी के सामान के साथ दो चोरों को किया गिरफ्तार
Sandesh Wahak Digital Desk: लखनऊ के थाना नाका हिण्डोला पुलिस ने चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी का सामान बरामद किया गया है।
घटना का विवरण
थाना नाका हिण्डोला में दर्ज मुकदमा संख्या 37/2025, धारा 305 बीएनएस से संबंधित चोरी की घटना की विवेचना के दौरान, पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी का सामान शिवपुरी कॉलोनी में एक खाली पड़े झाड़-झंकार वाले प्लॉट में छिपाया गया है।
पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 7 मार्च 2025 को मौके पर दबिश दी और चोरी के सामान के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान
- चुन्नू भारती (23) निवासी- मातादीन का हाता, न्यू गणेशगंज, लखनऊ
- उदय कुमार (19) निवासी- मातादीन का हाता, थाना नाका हिण्डोला, लखनऊ
बरामदगी
– 1 अदद एलसीडी टीवी
– 1 अदद माइक्रोवेव
– 1 अदद ओटीजी
– 2 अदद पीतल धातु के परात
विधिक कार्रवाई
पुलिस ने मुकदमे में धारा 317(2)/331(4) बीएनएस को बढ़ाते हुए थाना नाका हिण्डोला में अपराध संख्या 37/2025 के तहत आगे की विधिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।
Also Read: Hardoi News: बोर्ड परीक्षा में घोटाले का खुलासा, टीचर समेत 19 लोग गिरफ्तार, साल्वर गैंग का भंडाफोड़

