Lucknow News: कृष्णानगर पुलिस ने चोरी के बड़े गिरोह का किया खुलासा, तीन गिरफ्तार
Sandesh Wahak Digital Desk: लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट के दक्षिणी जोन की सर्विलांस टीम और थाना कृष्णानगर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक बड़े चोरी गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की गई ज्वेलरी, नगदी और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।

गिरफ्तारी और बरामदगी का विवरण
- एक जोड़ी कंगन, एक जोड़ी कान के झाले, एक हार, एक मांग टीका (पीली धातु)
- एक जोड़ी पायल, एक कर्धनी, एक ब्रेसलेट, एक सिक्का (सफेद धातु)
- एक मंगलसूत्र (काले-सफेद मोतियों वाला)
- चोरी की नगदी: ₹1,47,500/-
- ऑनलाइन खातों में फ्रीज की गई राशि: ₹5,72,500/-
- घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल: TVS अपाचे (नंबर UP 32 EC 5345)
- घटना का विवरण
थाना कृष्णानगर में दो मामलों में चोरी की घटनाएं दर्ज की गई थीं:
5 मार्च 2025 को श्रीकांत तिवारी (निवासी LDA कॉलोनी, कानपुर रोड, लखनऊ) ने शिकायत दर्ज कराई थी कि शादी के लिए खरीदी गई ज्वेलरी और नगदी अज्ञात चोरों द्वारा घर का ताला तोड़कर चोरी कर ली गई। (मुकदमा संख्या 109/2025, धारा 331(4)/305(a) BNS)
7 मार्च 2025 को वीर बहादुर थापा (निवासी सेक्टर D, LDA कॉलोनी, कानपुर रोड) ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी मोटरसाइकिल TVS अपाचे (UP 32 EC 5345) चोरी हो गई। (मुकदमा संख्या 113/2025, धारा 303(2) BNS)
घटनाओं के खुलासे के लिए चार पुलिस टीमों का गठन किया गया। सीसीटीवी फुटेज और कॉल रिकॉर्ड की जांच की गई। गुप्त सूचना के आधार पर 8 मार्च 2025 को लोकबंधु अस्पताल के पास स्काईहिल्टन रोड से तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान
अमित कुमार (23 वर्ष)
निवासी बरौली, थाना बघौली, जनपद हरदोई
हाल पता: संजयनगर, ऐशबाग, लखनऊ
अभिषेक सिंह उर्फ प्रदीप (22 वर्ष)
निवासी खंभौली, थाना बेहटा मुजावर, जनपद उन्नाव
हाल पता: मोतीझील कॉलोनी, ऐशबाग, लखनऊ
नितेश शर्मा (21 वर्ष)
निवासी पटेलनगर पश्चिमी, थाना माधोगंज, जनपद हरदोई
विशाल जन सेवा केंद्र, विलग्राम में कार्यरत
अपराध का तरीका (Modus Operandi)
पूछताछ में खुलासा हुआ कि यह शातिर चोरों का गिरोह है, जो दिन में रैकी कर चोरी की योजना बनाते हैं और रात में घटना को अंजाम देते हैं। 5 मार्च की रात इन्होंने LDA कॉलोनी में शादी वाले घर का ताला तोड़कर ज्वेलरी और नगदी चोरी की। चोरी के बाद एक अपाचे मोटरसाइकिल चुराकर भाग निकले। चोरी की गई ज्वेलरी और नगदी को हरदोई के विलग्राम में आपस में बांट लिया। नगदी को विशाल जन सेवा केंद्र (विलग्राम, हरदोई) के जरिए अलग-अलग खातों में ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिया।
फरार अभियुक्तों की तलाश जारी
अर्जुन अरोड़ा (निवासी राजाजीपुरम, लखनऊ)
पिंकल सिंह उर्फ पिंकल ठाकुर (निवासी बेहटा मुजावर, उन्नाव)
अपराधिक इतिहास
अभियुक्त अभिषेक सिंह और अमित कुमार पर पहले भी कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें लूट, हत्या और गैंगस्टर एक्ट शामिल हैं। पुलिस टीम फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। गिरफ्तार अभियुक्तों पर संबंधित धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Also Read: Hardoi News: बोर्ड परीक्षा में घोटाले का खुलासा, टीचर समेत 19 लोग गिरफ्तार, साल्वर गैंग का भंडाफोड़

