18वीं वेडिंग एनिवर्सरी पर ऐश्वर्या-अभिषेक ने साथ मनाया जश्न, तलाक की अफवाहों पर लगाया विराम!

Sandesh Wahak Digital Desk: बॉलीवुड की चर्चित जोड़ी ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन ने अपनी 18वीं वेडिंग एनिवर्सरी पर सभी अफवाहों को विराम दे दिया है। बीते कुछ महीनों से दोनों के रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं। कभी तलाक की खबरें सामने आईं तो कभी परिवार के भीतर तनाव की बात कही गई। लेकिन 20 अप्रैल 2025 को इस स्टार कपल ने अपने परिवार के साथ वेडिंग एनिवर्सरी सेलिब्रेट कर यह साफ कर दिया कि उनके बीच सब कुछ ठीक है।

ऐश्वर्या राय ने इंस्टाग्राम पर शेयर की एक खूबसूरत तस्वीर

ऐश्वर्या राय ने अपनी शादी की सालगिरह के मौके पर इंस्टाग्राम पर एक दिल छू लेने वाली तस्वीर साझा की। इस फोटो में वह अपने पति अभिषेक बच्चन और बेटी आराध्या बच्चन के साथ नजर आ रही हैं। फोटो के साथ ऐश्वर्या ने हार्ट इमोजी शेयर कर अपने प्यार का इजहार भी किया। यह पोस्ट कुछ ही घंटों में वायरल हो गई और फैन्स के चेहरों पर मुस्कान ला दी।

गौरतलब है कि ऐश्वर्या ने इससे पहले ठीक एक साल पहले यानी 20 अप्रैल 2024 को इंस्टाग्राम पर फैमिली फोटो पोस्ट की थी। इस बार उनके पोस्ट को देखकर यह स्पष्ट हो गया कि उन्होंने अपने परिवार के साथ खास दिन को सेलिब्रेट किया।

फैन्स ने किया कमेंट की बौछार

फैन्स ने कमेंट करते हुए लिखा, “आप तीनों को साथ देखकर बहुत खुशी हुई,” वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, “फाइनली सब ठीक हो गया, परिवार से बढ़कर कुछ नहीं होता।”

बता दें, ऐश्वर्या और अभिषेक ने 20 अप्रैल 2007 को शादी की थी। यह शादी बॉलीवुड की सबसे चर्चित शादियों में से एक थी, जिसे परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में निजी रूप से संपन्न किया गया था। अब, 18 साल बाद भी दोनों का साथ यह साबित करता है कि सच्चा रिश्ता हर चुनौती को पार कर सकता है।

Also Read: केजरीवाल की बेटी हर्षिता की शादी में छाया जश्न, राघव चड्ढा और मीका सिंह ने जमाया रंग!

Get real time updates directly on you device, subscribe now.