भारतीय नौसेना ने दिखाया दम, अरब सागर में तैनात युद्धपोतों से एंटी-शिप मिसाइलों का किया परीक्षण

Sandesh Wahak Digital Desk: भारतीय नौसेना के युद्धपोतों ने लंबी दूरी के सटीक हमलों के लिए अपनी तैयारी को प्रदर्शित करते हुए सफलतापूर्वक पोत विध्वंसक अभ्यास किया। पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान में बढ़े तनाव के बीच यह अभ्यास किया गया।

भारतीय नौसेना के एक अधिकारी ने कहा भारतीय नौसेना के पोतों ने लंबी दूरी के सटीक आक्रामक हमले के लिए मंचों, प्रणालियों और चालक दल की तत्परता को पुनः प्रमाणित करने और प्रदर्शित करने के लिए पोत विध्वंसक अभ्यास सफलतापूर्वक किया।

उन्होंने कहा कि भारतीय नौसेना राष्ट्र के समुद्री हितों की रक्षा करने के लिए ‘‘हर समय, कहीं भी, हर तरह से’’ युद्ध के लिए तैयार है। इस तरह की कवायद के तहत प्रतिद्वंद्वी के पोतों को निशाना बनाने का अभ्यास किया जाता है।

भारतीय नौसेना की ओर से पिछले कुछ दिनों में कई एंटी-शिप मिसाइल की सफलतापूर्वक टेस्टिंग की गई है, जिनका मकसद अपने युद्धपोतों, हथियार प्रणालियों और नौसैनिक जवानों की लंबी दूरी तक सटीक हमला करने की क्षमता को परखना और मजबूत करना था.

भारतीय नौसेना ने इस टेस्टिंग को लेकर कहा, “भारतीय नौसेना के जहाजों ने लंबी दूरी के सटीक आक्रामक हमले के लिए प्लेटफॉर्म, सिस्टम और चालक दल की तत्परता को फिर से प्रमाणित करने और प्रदर्शित करने के लिए कई सफल एंटी-शिप फायरिंग की है। भारतीय नौसेना किसी भी समय, कहीं भी, किसी भी तरह से अपने समुद्री हितों की रक्षा के लिए युद्ध को लेकर तैयार है। साथ ही हम विश्वसनीय और भविष्य के लिए भी तैयार हैं।

Also Read: ‘रक्षा अभियानों के सीधे प्रसारण की अनुमति क्या रणनीतिक लापरवाही’, अखिलेश यादव ने क्यों कही ये बात?

Get real time updates directly on you device, subscribe now.