किडनी को बनाए ताकतवर, ये 3 आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियां यूरिक एसिड और टॉक्सिन्स को करेंगी साफ, जानें कैसे ?
Sandesh Wahak Digital Desk: आज के समय में खराब लाइफस्टाइल और अनहेल्दी खानपान की वजह से शरीर में विषैले पदार्थ (टॉक्सिन्स) का जमाव तेजी से बढ़ रहा है। इसका सबसे बड़ा असर हमारे गुर्दों (किडनी) पर पड़ता है, जो खून को फिल्टर कर शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने का काम करते हैं। यदि किडनी की फिल्टर करने की क्षमता कमजोर हो जाए, तो यूरिक एसिड, क्रिएटिनिन और यूरिया जैसे खतरनाक तत्व शरीर में जमा होकर बीमारियों को जन्म दे सकते हैं।
योग गुरु स्वामी रामदेव ने किडनी की कार्यक्षमता को बेहतर बनाने के लिए कुछ असरदार आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों का सुझाव दिया है। इन जड़ी-बूटियों के नियमित सेवन से न केवल किडनी मजबूत होती है, बल्कि शरीर में बढ़ रहे यूरिक एसिड को भी प्राकृतिक रूप से नियंत्रित किया जा सकता है।
1. गोखरू

आयुर्वेद में गोखरू को एक शक्तिशाली औषधि माना गया है। इसमें ऐसे तत्व मौजूद होते हैं जो ऑक्सलेट, फॉस्फेट और कैल्शियम के जमाव को रोकते हैं। इससे ब्लड यूरिया नाइट्रोजन, यूरिक एसिड और क्रिएटिनिन का स्तर भी घटाया जा सकता है।
2. पुनर्नवा

यह जड़ी-बूटी शरीर से अतिरिक्त यूरिक एसिड को पेशाब के माध्यम से बाहर निकालने में मदद करती है। इसके सूजनरोधी गुण जोड़ों के दर्द में भी राहत पहुंचाते हैं। पुनर्नवा लिवर और किडनी के लिए एक नेचुरल डिटॉक्स एजेंट की तरह काम करती है।
3. चंद्रप्रभा वटी

इस आयुर्वेदिक दवा का उपयोग यूरिक एसिड, यूरिया और अन्य टॉक्सिन्स को कम करने के लिए किया जाता है। यह पेट की समस्याओं और पाचन में भी सुधार लाती है।
नोट: इस लेख में दी गई जानकारी आयुर्वेदिक स्रोतों पर आधारित है। किसी भी प्रकार के इलाज या दवा को अपनाने से पहले चिकित्सकीय सलाह जरूर लें।
Also Read: Health Care: हेवी वर्कआउट नहीं कर सकते? तो रोजाना वॉक करें, सेहत को होंगे चमत्कारी फायदे

