Weather Report: UP में जारी लू का कहर, दिल्ली में पल-पल बदलेगा मौसम

Sandesh Wahak Digital Desk: देश में गर्मी सितम ढाना शुरू कर चुकी है. हालांकि, बीच-बीच में आंधी-बारिश के चलते लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है.

वहीं, पहाड़ी राज्यों की बात करें तो उत्तराखंड के जो मैदानी इलाके हैं. वहां उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल किया हुआ है. हालांकि, पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश अब भी देखने को मिल रही है.

हिमाचल प्रदेश में भी कुछ स्थानों पर हल्की बारिश देखने को मिल रही है. वहीं उचांई वाले इलाकों में बर्फबारी हो रही है.

जबकि दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार को हुई बरसात ने लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत दी है. मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में अगले एक हफ्ते मौसम मिलाजुला रहने वाला है.

आज और कल दिल्ली में बारिश नहीं होगी, लेकिन आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं. शुक्रवार यानी 16 तारीख को बारिश के साथ आंधी चल सकती है. 17 तारीख को आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं.

जबकि 18 और 19 तारीख को मौसम साफ रहेगा. अगले 5 दिनों में राज्या में अधिकतम तापमान 40 से 41 डिग्री के बीच रह सकता है.

यूपी में आज कुछ जिलों में हल्की बारिश

यूपी में आसमान से आग बरस रही है. यहां ज्यादातर जिलों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर चुका है. इस बीच अगले 5 दिनों में तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की और बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है.

बुधवार को मौसम विभाग की ओर से प्रदेश के 15 जिलों के लिए हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया है. 15 मई को यूपी के 40 जिलों में इसको लेकर अलर्ट जारी किया है. 16 से 19 मई तक बारिश होने की संभावना जताई गई है. आज भी कुछ जिलों में हल्की बारिश हो सकती है.

Also Read: Gonda News: जिला महिला अस्पताल में मरीजों को मिल रहीं झिड़कियां, सीएमएस बने तानाशाह!

Get real time updates directly on you device, subscribe now.