भारत ने अफगान शरणार्थियों को भेजी मानवीय मदद, तालिबान सरकार ने जताया आभार

काबुल: जहां एक ओर पाकिस्तान बड़ी संख्या में अफगान शरणार्थियों को जबरन अपने देश से निकाल रहा है, वहीं भारत ने संकट की इस घड़ी में मानवीय सहायता भेजकर एक बार फिर अफगान जनता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दर्शाया है।

तालिबान सरकार के शरणार्थी और प्रत्यावर्तन मंत्रालय ने जानकारी दी है कि भारत सरकार ने हाल ही में पाकिस्तान से निकाले गए करीब 5,000 अफगान परिवारों को जरूरी खाद्य सामग्री की सहायता प्रदान की है। इस मदद में 11 प्रकार के खाद्य पदार्थ शामिल थे, जिन्हें काबुल स्थित शरणार्थी निदेशालय के माध्यम से सबसे ज़्यादा ज़रूरतमंद परिवारों के बीच वितरित किया गया।

इस मौके पर तालिबान द्वारा नियुक्त मंत्री मौलवी अब्दुल कबीर की ओर से भारत को धन्यवाद दिया गया। प्रधानमंत्री कार्यालय के समन्वय विभाग प्रमुख ज़करुल्लाह ज़कर ने काबुल में आयोजित वितरण समारोह के दौरान अब्दुल कबीर का संदेश पढ़कर सुनाया। अब्दुल कबीर ने भारत सरकार और वहां की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “भारत की यह मदद ऐसे समय में आई है जब हमारे लोग गंभीर संकट का सामना कर रहे हैं। हम सभी वापसी करने वाले नागरिकों का स्वागत करते हैं और उन्हें देश में घोषित आम माफी के तहत सम्मान और सुरक्षा का आश्वासन देते हैं।”

Also Read: असम के मंत्री ने किया विवादित पोस्ट, पाक आर्मी चीफ से की राहुल गांधी की तुलना

Get real time updates directly on you device, subscribe now.