Bareilly News: फरीदपुर पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार, 1 क्विंटल 70 किलो डोडा बरामद

Sandesh Wahak Digital Desk: जनपद बरेली के फरीदपुर थाना क्षेत्र में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से भारी मात्रा में डोडा चूर्ण (नशीला पदार्थ) बरामद किया है। बरामद माल की कुल मात्रा 1 क्विंटल 70 किलो है, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत लगभग 30 लाख रुपये बताई जा रही है।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम हैं:

  1. मुनाजिर पुत्र नन्हेंबख्श, निवासी मोहल्ला भूरे खां की गौटिया थाना फरीदपुर, बरेली
  2. जाकिर पुत्र नन्हेंबख्श, निवासी मोहल्ला भूरे खां की गौटिया थाना फरीदपुर, बरेली

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग बड़ी मात्रा में नशे का सामान कहीं ले जाने की फिराक में हैं। सूचना के आधार पर फरीदपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को मौके से धर दबोचा।

उनके पास से 11 प्लास्टिक के कट्टों में डोडा चूर्ण मिला। पुलिस ने जब इलेक्ट्रॉनिक कांटे से कट्टों का वजन किया तो पाया कि उनमें अलग-अलग मात्रा में डोडा भरा हुआ था। सभी बोरों का कुल वजन 1 कुंतल 70 किलो निकला।

इस कार्रवाई के बाद थाना फरीदपुर में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है और पूरे मामले की विस्तृत जांच जारी है। फरीदपुर पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई को स्थानीय प्रशासन और जनता द्वारा सराहना मिल रही है। पुलिस ने साफ कहा है कि नशे के कारोबार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Also Read: राहुल गांधी पाकिस्तान के प्रवक्ता… केशव प्रसाद मौर्य बोले- ‘समाप्तवादी पार्टी’ की वापसी सिर्फ मुंगेरीलाल के सपने जैसा

Get real time updates directly on you device, subscribe now.