तेजप्रताप यादव की RJD में वापसी की अटकलें तेज, सोशल मीडिया पोस्ट से मिल रहे संकेत
Sandesh Wahak Digital Desk: बिहार की राजनीति में एक बार फिर तेज हलचल देखने को मिल रही है। लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव, जिन्हें हाल ही में पार्टी और परिवार से बाहर का रास्ता दिखाया गया था, अब एक बार फिर सुर्खियों में हैं। तेजप्रताप ने सोशल मीडिया पर एक ऐसा पोस्ट साझा किया है जिससे उनकी RJD में वापसी की संभावनाओं पर चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
सोशल मीडिया पर RJD का पोस्टर शेयर कर बढ़ाया सस्पेंस
तेजप्रताप यादव ने अपने ‘X’ (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर बिहार की नीतीश सरकार पर हमला करते हुए एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में उन्होंने एनडीए सरकार के 20 साल के कार्यकाल पर सवाल उठाते हुए लिखा- 20 वर्षों की एनडीए सरकार के पास अपने काम का हिसाब देने को कुछ नहीं है, इसलिए 35 साल पुरानी सरकार के 15 साल को कोसने वाले पहले अपने 20 साल का हिसाब दें।
20 वर्षों की एनडीए सरकार के पास अपने काम काज का हिसाब देने के लिए कुछ नहीं है इसलिए 35 साल पहले बनी सरकार के 15 साल का रोना रोने वाले पहले अपने 20 साल का हिसाब दें। #Bihar #RJD #TejPratapYadav #नया_बिहार pic.twitter.com/6hcL3IR3F7
— Tej Pratap Yadav (@TejYadav14) May 30, 2025
इस पोस्ट में खास बात यह रही कि तेजप्रताप ने RJD का आधिकारिक पोस्टर भी साझा किया और #RJD, #TejPratapYadav, #नया_बिहार जैसे हैशटैग का इस्तेमाल किया। इससे राजनीतिक हलकों में यह सवाल उठने लगा कि क्या तेजप्रताप की पार्टी में वापसी हो गई है?

अनुष्का से रिश्ते की वजह से हुआ था निष्कासन
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले तेजप्रताप यादव ने अपने फेसबुक पोस्ट के जरिए अनुष्का यादव के साथ अपने 12 साल पुराने रिश्ते को सार्वजनिक किया था। उन्होंने लिखा था- मैं तेज प्रताप यादव और इस तस्वीर में जो लड़की है, उसका नाम अनुष्का यादव है। हम पिछले 12 सालों से एक-दूसरे को जानते हैं और प्यार करते हैं। मैं बहुत समय से ये बात आपसे कहना चाहता था, पर समझ नहीं पा रहा था कि कैसे कहूं। आज हिम्मत जुटाकर अपने दिल की बात आप सबके सामने रख रहा हूं।
Also Read: बीजेपी सरकार में अधिकारी बनाम अधिकारी…अखिलेश यादव ने क्यों कही ये बात?

