Bareilly: देवरनियां थाना क्षेत्र में मुठभेड़, शातिर चोर गैंग का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार

Sandesh Wahak Digital Desk: बरेली जिले के थाना देवरनियां, जनपद बरेली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। बीती रात की गई चेकिंग के दौरान पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई, जिसमें एक शातिर अपराधी घायल हो गया, जबकि कुल तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया।

मुठभेड़ की पूरी कहानी

देवरनियां पुलिस टीम जब क्षेत्र में रूटीन चेकिंग कर रही थी, तभी उन्हें कुछ संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियां दिखाई दीं। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो बदमाशों ने गोलीबारी शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक अभियुक्त के पैर में गोली लग गई, जिसे तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

गिरफ्तार अपराधियों के नाम व पहचान

  • दानिश पुत्र जमील अहमद — निवासी नवादा, थाना देवरनियां (घायल – पैर में गोली)
  • नाजिम पुत्र इनायत हुसैन — निवासी नवादा, थाना देवरनियां
  • परवेज पुत्र अब्दुल वहीद — निवासी नवादा, थाना देवरनियां

बरामदगी का ब्यौरा

पुलिस ने तीनों अभियुक्तों के कब्जे से भारी मात्रा में चोरी का सामान और अवैध हथियार बरामद किए हैं, जिसमें शामिल हैं:

  • 1 अवैध तमंचा (.315 बोर)
  • 2 जीवित कारतूस एवं 1 खोखा कारतूस
  • सोने-चांदी के आभूषण (कुल कीमत: लगभग ₹5 लाख)
  • ₹40,000 नगद
  • 2 अवैध चाकू

पुलिसकर्मी भी घायल

इस मुठभेड़ के दौरान कॉन्स्टेबल रोहित भी घायल हुए हैं। उन्हें भी त्वरित उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में खुलासा हुआ है कि इन आरोपियों का संबंध देवरनियां और शेरगढ़ थाना क्षेत्र में पहले हुई कई चोरी और नकबजनी की घटनाओं से है। इनके पास से जो सामान बरामद हुआ है, वह इन मामलों से जुड़ा हुआ पाया गया है। फिलहाल, पुलिस अन्य जनपदों व थानों से भी इनके आपराधिक इतिहास की पुष्टि कर रही है।

Also Read: आगरा में दर्दनाक सड़क हादसा, आम से लदी मैक्स पलटी, चार की मौके पर मौत, एक गंभीर

Get real time updates directly on you device, subscribe now.