दक्षिण अफ्रीका को WTC जिताने वाले कप्तान की हुई छुट्टी! इस भारतीय को मिली कमान

Sandesh Wahak Digital Desk: साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ आगामी दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम की घोषणा कर दी है। यह सीरीज 28 जून से बुलावायो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में शुरू होगी।

Keshav Maharaj

इस सीरीज में बड़ा बदलाव देखने को मिला है—टेंबा बावुमा की गैर-मौजूदगी में भारतीय मूल के स्पिनर केशव महाराज को टीम की कप्तानी सौंपी गई है।

WTC विजेता कप्तान बावुमा टीम से बाहर

गौरतलब है कि टेंबा बावुमा की कप्तानी में साउथ अफ्रीका ने हाल ही में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025 का खिताब जीतकर 27 साल बाद आईसीसी ट्रॉफी पर कब्जा किया था।

लेकिन अब वे हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के कारण इस सीरीज से बाहर हो गए हैं। मेडिकल टीम के मुताबिक, उन्हें पूरी तरह से फिट होने के लिए आराम की सलाह दी गई है।

केशव महाराज को मिली कमान

बावुमा की अनुपस्थिति में टीम की कप्तानी भारतीय मूल के केशव महाराज को सौंपी गई है। उनके पूर्वज उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर से थे और 1874 में दक्षिण अफ्रीका जा बसे थे।

डरबन में जन्मे केशव महाराज न केवल शानदार क्रिकेटर हैं, बल्कि भारतीय संस्कृति से भी गहरे जुड़े हुए हैं। वे भगवान हनुमान के भक्त हैं और भारत के सभी प्रमुख त्योहारों को मनाते हैं।

वरिष्ठ खिलाड़ियों को दिया गया आराम

इस सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका ने कई सीनियर खिलाड़ियों को विश्राम दिया है, जिनमें एडन मार्करम, कगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी और रायन रिकल्टन शामिल हैं। टीम में युवाओं को मौका देते हुए डेवाल्ड ब्रेविस, लुआन डी प्रिटोरियस और क्वेन मफाका जैसे खिलाड़ियों को शामिल किया गया है।

पहले टेस्ट के लिए साउथ अफ्रीका की संभावित प्लेइंग XI:

  • टोनी डी जोर्जी

  • मैथ्यू ब्रीत्जके

  • वियान मुल्डर

  • डेविड बेडिंघम

  • लुआन डी प्रिटोरियस

  • डेवाल्ड ब्रेविस

  • काइल वेरेन

  • कॉर्बिन बॉश

  • केशव महाराज (कप्तान)

  • कोडी यूसुफ

  • क्वेन मफाका

Also Read: ICC Rankings 2025: तीनों फॉर्मेट में किसका जलवा? जानिए टेस्ट, वनडे और टी20 में कौन है नंबर-1

Get real time updates directly on you device, subscribe now.