राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह का लखनऊ में देर रात हंगामा, मां ने नहीं खोला दरवाजा तो बुला ली पुलिस
Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश की राजनीति में हमेशा चर्चाओं में रहने वाले कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया और उनकी पत्नी भानवी सिंह के बीच चल रहा पारिवारिक विवाद एक बार फिर चर्चा में है। मंगलवार देर रात भावनी सिंह ने लखनऊ स्थित अपनी मां के घर के बाहर ऐसा हंगामा किया कि मामला पुलिस तक जा पहुंचा।
क्या है पूरा मामला?
घटना लखनऊ के हजरतगंज थाना क्षेत्र स्थित सिल्वर ओक अपार्टमेंट की है, जहां भावनी सिंह की मां और बहन रहती हैं। जानकारी के मुताबिक, भावनी सिंह मंगलवार देर रात अचानक अपनी मां से मिलने पहुंचीं लेकिन काफी दरवाजा खटखटाने और आवाजें देने के बावजूद दरवाजा नहीं खोला गया। इससे नाराज होकर उन्होंने अपार्टमेंट के बाहर ही हंगामा शुरू कर दिया। उनका यह बर्ताव देखकर अपार्टमेंट के लोगों में हड़कंप मच गया।
CCTV फुटेज आया सामने, सोशल मीडिया पर वायरल
इस घटनाक्रम का CCTV फुटेज भी सामने आया है जिसमें भावनी सिंह एक अन्य महिला के साथ अपनी मां के फ्लैट के दरवाजे पर खड़ी दिख रही हैं। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि वे गेट खुलवाने की कोशिश कर रही हैं और घबराहट और नाराजगी के भाव उनके चेहरे पर साफ झलक रहे हैं। इस हंगामे से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
मां और बहन साध्वी सिंह रहते हैं उसी फ्लैट में
सूत्रों के मुताबिक, जिस फ्लैट में भावनी सिंह पहुंचीं वह दरअसल उनकी बहन साध्वी सिंह का है, जहां उनकी मां और पिता भी रहते हैं। दरवाजा न खुलने और बात न बनने पर भावनी सिंह का गुस्सा फूट पड़ा। हंगामे की खबर मिलते ही बहन साध्वी सिंह ने हजरतगंज थाने में फोन कर पुलिस बुला ली। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और किसी तरह भावनी सिंह को समझा-बुझाकर शांत किया। इंस्पेक्टर हजरतगंज ने बताया कि “घटना की सूचना मिलते ही हमारी टीम मौके पर पहुंची। माहौल को बिगड़ने से पहले ही मामला शांत करा दिया गया और भावनी सिंह को वापस भेज दिया गया।”
पारिवारिक कलह फिर आया चर्चा में
बता दें कि राजा भैया और भावनी सिंह के बीच चल रहा विवाद पहले भी कई बार चर्चा का विषय बन चुका है। कोर्ट में भी दोनों पक्षों की याचिकाएं लंबित हैं। ऐसे में यह ताजा विवाद एक बार फिर से राजा भैया के परिवार को सुर्खियों में ले आया है।
Also Read: बरेली में पुलिस मुठभेड़ के दौरान हिस्ट्रीशीटर तौफीक उर्फ गुड्डू गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

